उत्तराखंड में भूस्खलन, 2 की मौत कई घायल, देश के इन इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। देशभर में मानसून को दस्तक दिए आज करीबन एक महीना पूरा हो गया है। समय से 8 दिन पहले मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी। देशभर में फिलहाल कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। माना जा रहा है कि आगामी 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून दस्तक दे सकता है। इसके अलावा देशभर में मानसून को पहुंचने में 10 दिन लग सकते हैं।

क्या है फिलहाल बारिश की स्थिति: जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून रास्थान के पश्चिमी इलाके में पहुंचता था। वहीं, सिलसिलेवार तरीके से बारिश के आंकड़े पर नजर डालें तो यूपी में जून के महीने में बारिश ने पिछले पचास साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पिछले सालों के मुकाबले 25% से ज्यादा बारिश को रिकॉर्ड किया गया है। अबतक राज्य में 66.9 मिमि बारिश दर्ज की गई है। जो अनुमानित आंकड़े से कई ज्यादा है।

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा का दौर शुरू: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद से आपदाओं का दौर शुरू हो गया है। राज्य के नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन की खबर सामने आई है। करीबन आधा दर्जन से ज्यादा सैलानी दबे हुए हैं। इनके अलावा 2 शवों को बरामद भी किया गया है। इसके अलावा बद्रीनाथ में पहाड़ी से बड़ा पत्थर एक कार पर गिर जाने से एक महिला की मौत भी हुई है। केदरनाथ में नाले उफानों पर है।

बाकी इलाकों में क्या है मौसम का हाल: अगले दो दिन कुछ राज्य के इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी किया गया है। एपमी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है।

Related Posts

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बढ़ेगा जेब पर बोझ

नई दिल्ली। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया देना पड़ेगा। भारतीय रेलवे जल्द नया टिकट टैरिफ लागू करने जा रही है। एक जुलाई से इसे लागू…

ईरान-इजराइल युद्ध का भारतीय एयरलाइंस पर असर, बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल

नई दिल्ली। ईरान – इजराइल युद्ध हालात का असर देश की एयरलाइंस इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। इसमें अधिकतर वही फ्लाइट है, जो मिडिल ईस्ट से भारत आ जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!