15 अगस्त को 156 कैदियों को जेल से मिलेगी आजादी: जिसमें 6 महिलाएं भी शामिल
संवाददाता
14 August 2025
अपडेटेड: 1:01 PM 0thGMT+0530
14 अगस्त 2025: 15 अगस्त हमारे देश का स्वतंत्रता दिवस है इस दिन हमें अंग्रेजों से आजादी मिली थी इस वर्ष भारत अपना 79 व स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
इस बार 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल में बंद कैदियों को रिहा करने के आदेश आए हैं।
15 अगस्त 2025 मध्य प्रदेश में जेल में बंद करीब 156 कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए गए हैं। जेल विभाग ने इनकी सजा माफ की है जिससे यह अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू कर सकें।
इन 156 कैदियों में 6 महिलाएं भी शामिल है जेल में बंद यह 156 कैदी में से भोपाल जेल से ही 25 कैदी रिहा हो रहे हैं ।
जेल में बंद यह कैदी कई बार कुछ छोटे-मोटे अपराधों की वजह से सलाखों के पीछे चले जाते हैं। जेल जाने के बाद कुछ लोगों में बदलाव आ जाता है। और वह नया जीवन शुरू करना चाहते हैं। ऐसे कुछ कैदियों में से कुछ ऐसे हैं, जिनमें अच्छे आचरण के कारण स्वभाव में परिवर्तन आ जाता है। जिससे उनके अच्छे आचरण के कारण कैदियों को समय से पहले रिहा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार तैयारी में है। इन कैदियों की सजा में माफी दी गई है।
मध्य प्रदेश की जेलों में बंद यह 156 कैदियों में से 6 महिलाएं भी शामिल हैं और भोपाल जेल से सबसे ज्यादा 25 कैदी ऐसे हैं जो रहा हो रहे हैं।
जेल विभाग ने अपनी नीतियों में विशेष छूट दी है जिसके कारण इन कैदियों को रिहा किया जा रहा है।।
इनमें से भोपाल जेल से 25 कैदी, उज्जैन से 14, सतना से 17 ,नर्मदा पुरम से 11, रीवा से 19 और सेंट्रल जेल सागर से 14 कैदी ऐसे हैं जिन्हें रिहा किया जा रहा है।
जेल में रहने के दौरान इन कैदियों को टेलरिंग, कार्पेंटर ,लोहारी, भवन में मिस्त्री का काम, भवन निर्माण संबंधी कार्य के कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है ।जिससे रिहाई के बाद यह अपने जीवन यापन के लिए साधन जुटा पाएं।