रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बढ़ेगा जेब पर बोझ
संवाददाता
24 June 2025
अपडेटेड: 9:42 AM 0thGMT+0530
Indian Railway Fair Charge
नई दिल्ली। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया देना पड़ेगा। भारतीय रेलवे जल्द नया टिकट टैरिफ लागू करने जा रही है। एक जुलाई से इसे लागू भी कर दिया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, सेकेंड क्लास में 500 किमी तक यात्रा करने पर कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इसमें 500 किमी तक यात्रा करने वालों को छूट दी गई है। लेकिन अगर यात्रा इससे ज्यादा है तो प्रति किमी आधा पैसा ज्यादा देना होगा।
इसके अलावा NON-Ac में सफर करने वालों को अब प्रति किलोमीटर ज्यादा पैसा चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा एसी क्लास के टिकट में बदलाव किया गया है। इसमें भी टिकट में बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, सबअर्बन ट्रेनों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मंथली सीजन टिकट को भी नहीं बढ़ाया गया है। इसके अलावा रेलवे ने टिकट कन्फर्म को लेकर अपनी पॉलिसी में काफी बदलाव किया है। इसमें पहले टिकट कन्फर्म होने से चार घंटे पहले सूचना दी जाती थी, लेकिन अब 24 घंटे पहले टिकट कन्फर्म की खबर की सूचना आ जाएगी। यानि 24 घंटे पहले चार्ट जारी कर दिया जाएगा।
टिकट बुकिंग के नए सिस्टम को लेकर रेलवे ने भी तैयारी कर दी है। इसका ट्रायल भी शुरु हो गया है। ये सिस्टम राजस्थान के बीकानेर डिविजन में पायलट के तौर पर चालू किया गया है। अधिकारियों की मानें तो कुछ हफ्तों तक इसे आजमाया जाएगा।