IPL 2025:14 साल के वैभव सूर्यवंशी के संस्कार का जवाब नहीं, मैदान में छुए धोनी के पैर…

khabar pradhan

संवाददाता

21 May 2025

अपडेटेड: 9:56 AM 0stGMT+0530

IPL 2025:14 साल के वैभव सूर्यवंशी के संस्कार का जवाब नहीं, मैदान में छुए धोनी के पैर…

IPL 2025:14 साल के वैभव सूर्यवंशी के संस्कार का जवाब नहीं, मैदान में छुए धोनी के पैर;

राजस्थान के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को चेन्नई के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव ने धोनी के पैर छुए! जिसकी सब जगह चर्चा है

वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। वैभव ने 33 गेंद में 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वैभव को अश्विन ने कैच आउट किया । 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 37 रन जोड़े। चौथे ओवर में अंशुल काम्बोज ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (36) रनों की पारी खेली।

शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 का अंत किया

मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे, तब धोनी और वैभव का सामना हुआ और इस युवा बल्लेबाज ने माही के पैर छुए। धोनी हालांकि उन्हें रोकते नजर आए।
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए और आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 सीजन का समापन किया। राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मंगलवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला हुआ। राजस्थान का इस सीजन यह आखिरी मुकाबला था और 14 साल के वैभव इस मैच में भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे।

वैभव ने इस सीजन बटोरी सुर्खियां
वैभव आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने पहले ही सीजन में काफी सुर्खियां बटोरी। वैभव को इस सीजन सात मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने 206.56 के स्ट्राइक रेट और 36 के औसत से 252 रन बनाए। राजस्थान ने मेगा नीलामी में वैभव को खरीदा था और यह बल्लेबाज टीम की उम्मीदों पर खरा उतरा। हालांकि, राजस्थान की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया।

वैभव-सैमसन की दमदारी पर ही जीता राजस्थान:
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की।

अब राजस्थान की पारी में:
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी हुई थी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अंशुल कंबोज ने तोड़ा। उन्होंने जायसवाल को बोल्ड किया। वह 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यवंशी को कप्तान संजू सैमसन का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। सैमसन 41 और सूर्यवंशी 57 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में रियान पराग कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल 31 और शिमरन हेटमायर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

टिप्पणियां (0)