IPL 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी आएंगे नजर: पहली बार 10 से ज्यादा खिलाड़ियों को मिला मौका:

khabar pradhan

संवाददाता

27 March 2026

अपडेटेड: 7:35 PM 0thGMT+0530

IPL 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी आएंगे नजर: पहली बार 10 से ज्यादा खिलाड़ियों को मिला मौका:


27 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश:

आईपीएल का 19वां सीजन शुरू हो रहा है कल से:

मध्य प्रदेश के 12 खिलाड़ी:
आईपीएल का 19वां सीजन कल 28 मार्च से शुरू हो रहा है । यह सीजन मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास रहने वाला है ,क्योंकि पहली बार राज्य के 12 खिलाड़ी अलग-अलग सात टीमों की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों पर करीब साढ़े 47 करोड रुपए खर्च किए गए हैं । जो अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व और कमाई दोनों है । यानी यह एक नया रिकॉर्ड है। पहले मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की संख्या अधिकतम सात या 8 होती थी । इससे पहले मध्य प्रदेश में एक साथ इतने खिलाड़ी कभी भी आईपीएल में नहीं उतरे।  पिछले सीजन में प्रदेश के 8 खिलाड़ी  ही आईपीएल में थे । इस बार सबसे ज्यादा खिलाड़ी मध्य प्रदेश के आईपीएल में खेल रहे हैं । जिसमें से चार इंदौर से दो-दो खिलाड़ी भोपाल से और जबलपुर से है।
तीन चेहरे दिखेंगे आईपीएल में मध्य प्रदेश से पहली बार:

इसमें से तीन चेहरे पहली बार नजर आ रहे हैं ,जिनमें है मंगेश यादव अक्षत रघुवंशी और शिवांग कुमार ,जो पहली बार आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के उभरते खिलाड़ी- 47.40 करोड़ का दांव:
मध्य प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी में अपनी प्रतिभा दिखाई है । इंदौर के खिलाड़ियों का दबदबा साफ है।

आईए जानते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी किस टीम के लिए खेल रहे हैं:
खिलाड़ी  -शहर    -टीम      –  कीमत

रजत पाटीदार -इंदौर -बेंगलुरु -11 करोड़

आवेश खान -इंदौर -लखनऊ- 9.75 करोड़

वेंकटेश अय्यर- इंदौर- बेंगलुरु -7 करोड़

शशांक सिंह -भोपाल -पंजाब- 5.50 करोड़

मंगेश यादव -जबलपुर -बेंगलुरु- 5.20 करोड़

आशुतोष शर्मा -रतलाम -दिल्ली 3.80 करोड़

अक्षत रघुवंशी -सागर -लखनऊ- 2.20 करोड़

अर्शद खान -जबलपुर -गुजरात 1.30 करोड़

कुलदीप सेन -रीवा- राजस्थान- 75 लाख

माधव तिवारी –इंदौर –दिल्ली –40 लाख

अनिकेत वर्मा -भोपाल- हैदराबाद -30 लाख

शिवांग कुमार- रीवा- हैदराबाद- 30 लाख

शशांक सिंह छत्तीसगढ़ और आशुतोष रेलवे की ओर से रणजी में अन्य राज्यों से खेलते हैं।

रजत पाटीदार को बेंगलुरु ने 11 करोड रुपए की राशि में खरीदा है। वही आवेश खान इंदौर के हैं जिन्हें लखनऊ की टीम ने 9 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा है। वेंकटेश इंदौर के हैं जिन्हें 7 करोड रुपए बैंगलोर की टीम ने ,शशांक सिंह भोपाल के जिन्हें बेंगलुरु की टीम ने 5 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है।
जबलपुर के मंगेश यादव को बेंगलुरु में 5 करोड़ ₹20 लाख में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। नीलामी के दूसरे छोर की बात करें तो रतलाम के आशुतोष शर्मा को दिल्ली ने 3 करोड़ 50 लाख में सागर के अक्षत रघुवंशी को लखनऊ में 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। कम कीमत के बावजूद रीवा और भोपाल की युवाओं में भी अपना प्रभाव गहरा छोड़ा है रीवा के कुलदीप सेन ,माधव तिवारी और शिवांग कुमार को बेस प्राइस से ऊपर की कीमतों में चुना है।  भोपाल के अनिकेत वर्मा और जबलपुर के अरशद खान को भी बेस  प्राइस से ऊपर में चुना है।

रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान है । पिछली बार उनकी कप्तानी में ही टीम ने खिताब जीता था । बीते दो सीजन से भोपाल के शशांक सिंह पंजाब को कई मैच जिता चुके हैं।

टिप्पणियां (0)