ईरान-इजराइल युद्ध का भारतीय एयरलाइंस पर असर, बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल
संवाददाता
24 June 2025
अपडेटेड: 8:51 AM 0thGMT+0530
Indian Airlines Cancel
नई दिल्ली। ईरान – इजराइल युद्ध हालात का असर देश की एयरलाइंस इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। इसमें अधिकतर वही फ्लाइट है, जो मिडिल ईस्ट से भारत आ जा रही है। अबतक 60 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट की करीबन 50 फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। ये सभी फ्लाइट राजधानी के एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली थी। जयपुर में मिडिल ईस्ट से आने जाने वाली 3-3 फ्लाइट की उड़ाने रद्द कर दी गई है।
इनके अलावा लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई है। इनकी संख्या 2 है। वहीं, अहमदाबाद एयरपोर्ट में 5 फ्लाइट कैंसिल की गई है। ये सभी फ्लाइट लंदन, दोहा, अबुधाबी की उड़ाने शामिल हैं। इनके अलावा दुबई से जाने वाली फ्लाइट SG-55 भी रद्द की गई है। बता दें, अमेरिकी एयरबेस पर ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद कतर, बहरीन, यूएई, इराक और कुवैत एयरस्पेस भी बंद कर दिया गया है। इनके अलावा फ्लाइटों को रुट को लेकर एयरलाइंस ने अपनी अपनी एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सूचित कर दिया है।
इधर, इजराइल से 160 भारतीयों को ला रही फ्लाइट कुवैत डायवर्ट कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जॉर्डन पहुंचा विमान नई दिल्ली लौट रहा था, लेकिन हालातों को देखते हुए उसे कुवैत डायवर्ट कर दिया गया। इसकी वजह अमेरिकी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद से कई देशों ने अपने एयरबेस बंद कर दिए हैं। फ्लाइट की संख्या J91254 है।