3 अप्रैल 2026
नई दिल्ली
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत के महत्वपूर्ण रक्षा और वित्तीय ढांचे पर बड़े स्तर के साइबर हमलों की योजना बना रही है।
अलर्ट: भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, ISI के अधिकारियों ने हाल ही में इन हमलों की रणनीति बनाने के लिए कई बैठकें की हैं।
इन हमलों को अंजाम देने के लिए ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ और कई हैकर समूहों को एक्टिव कर दिया गया है।
खबर के मुताबिक, ISI ‘Hox1337’ और ‘National Cyber Corps’ जैसे खतरनाक हैकर समूहों का इस्तेमाल कर सकती है।
इन हमलों का मुख्य उद्देश्य भारत के जरूरी संस्थानों के कामकाज को रोकना और गोपनीय व संवेदनशील जानकारी चुराना है।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के 2025 के आकलन में भी 2026 में पाकिस्तान से जुड़े साइबर हमलों को सबसे बड़ा ख़तरा बताया गया था l


Leave a Reply