जनता दल यूनाइटेड को नवादा में लगा शौक

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 10:03 AM 0thGMT+0530

जनता दल यूनाइटेड को नवादा में लगा शौक

दो वरिष्ठ नेताओ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

दो वरिष्ठ नेताओ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

नवादा में वक्फ संशोधन बिल को लेकर जनता दल यूनाइटेड के दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिससे मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। पार्टी नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में जुट गया है और प्रदेश सचिव सैयद निजाम इकबाल को नवादा भेजा गया है।

नवादा: बिहार के नवादा में जनता दल यूनाइटेड के दो वरिष्ठ नेताओं पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। वक्फ संशोधन बिल इन नेताओं ने जेडीयू से इस्तीफा दिया। वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय के बीच उपजी नाराजगी के कारण जेडीयू नेतृत्व को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अब संगठन में डैमेज कंट्रोल को लेकर पार्टी नेतृत्व भी सक्रिय है।

फिरोज खान और चांद खान के इस्तीफे के बाद पार्टी ने प्रदेश सचिव सैयद निजाम इकबाल को नवादा भेजकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति अपनाई है। सैयद निजाम इकबाल ने समुदाय के नेताओं और लोगों से मिलकर वक्फ बोर्ड बिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की।

उनका कहना है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों पर कुछ लोगों के अनुचित कब्जे को खत्म करने और पारदर्शिता लाने के लिए है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई कल्याणकारी कार्य किए हैं, जैसे कब्रिस्तानों की घेराबंदी, मदरसों को सहायता, और शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं में सुधार।

सैयद निजाम इकबाल ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी छोड़ने वाले कुछ लोग संगठन से गहराई से जुड़े नहीं थे और उनकी नाराजगी व्यक्तिगत या गलत सूचनाओं पर आधारित हो सकती है। उनका कहना है कि जेडीयू का फोकस संगठन को मजबूत करने और सभी समुदायों के बीच एकता बनाए रखने पर है।

हालांकि, यह डैमेज कंट्रोल कितना प्रभावी होगा, यह आने वाले समय में बिहार की सियासत और खासकर नवादा जैसे क्षेत्रों में जेडीयू के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। मुस्लिम समुदाय का विश्वास दोबारा हासिल करने के लिए पार्टी को न केवल संवाद बढ़ाना होगा, बल्कि ठोस कदम भी उठाने होंगे। दूसरी ओर, विपक्षी दल इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे जेडीयू के लिए चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।

टिप्पणियां (0)