ज्योती संग दिखे यात्री डाक्टर का बयान आया सामने, ज्योती संग मुलाकात पर दी सफाई

khabar pradhan

संवाददाता

20 May 2025

अपडेटेड: 9:03 AM 0thGMT+0530

ज्योती संग दिखे यात्री डाक्टर का बयान आया सामने, ज्योती संग मुलाकात पर दी सफाई

ज्योती संग दिखे यात्री डाक्टर का बयान आया सामने, ज्योती संग मुलाकात पर दी सफाई

हालहीं में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्युबर ज्योती मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है..जिसके बाद से ज्योती के साथ फोटो या विडियोज में दिखे लोग भी शक के दायरें में आ गए है…अब इस बीच एक और नाम सामने आ रहा है..जिससे वह भी शक के दायरें में आ चुके है..बता दें यात्री डाक्टर के नाम से युट्यूब चैनल चलाने वाले नवांकुर चौधरी को लेकर सोशल मिडिया पर विवाद खड़ा हो गया है…जिसको लेकर उनका एक बयान सामने आया है..

दरअसल नवाकुंर कि एक तस्वीर ज्योती के साथ वायरल हो रही है जिसमें वह ज्योती के साथ पाकिस्तान के एक हाई कमीशन की पार्टी में नजर आ रहें है..जिसके चलते नवांकुर पर भी ISI से जुड़े होने का आरोप लगाया जा रहा है..जिसकी पुष्टी अभी नही कि गई है..लोगो द्वारा जम कर ट्रोल किए जाने पर नवांकुर ने अपने चैनल से ज्योती के साथ कि 4 विडियों डिलीट कर दी…साथ ही ज्योती से हुई मुलाकात पर उन्होनें सफाई भी दी..उनका कहना है कि किसी भा जांच एजेंसी ने मुझसे या मेरे परिवार से कोई संपर्क नही किया है, इसका मतलब यह है कि मेरा इससे कोई लेना देना नही है..

क्या है पुरा मामला
बीते दिन पाकिस्तान की जासूसी करने के आरोप में युट्युबर ज्योती मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया…हरियाणा की रहने वाली ज्योती कई देश- विदेश जाकर वहां कि विडियोज बनाती थी..वही उन्होनें पाकिस्तान जाकर भी कई विडियोज बनाई वहां कि पार्टियों में शामिल भी नजर आई जिसे वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करती थी..सोशल मिडिया पर भी वह एक्टिव नजर आती थी….जांच पड़ताल में ज्योती पर पाकिस्तान के जासूसी करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया..जिसके बाद उनसे जुडें लोग भी शक के दायरें में आने लगे..

कौन है डाक्टर यात्री
यात्री डाक्टर के नाम से मशहुर नवांकुर असल में भी एक डाक्टर ही है…. नवांकुर ने अपनी स्कूली शिक्षा रोहतक में पूरी की साथ ही मद्रास मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की. बता दें नवाकुंर ने साल 2017 में डाक्टर यात्री के नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया.. ‘यात्री डॉक्टर’ अब तक 144 देशों की यात्रा कर चुके हैं. वहीं बात करें उनके युट्यूब चैनल कि तो आज उनके यूट्यूब चैनल पर 1.74 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं साथ ही इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी है…

टिप्पणियां (0)