कानपुर में शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले पीएम मोदी

khabar pradhan

संवाददाता

30 May 2025

अपडेटेड: 11:45 AM 0thGMT+0530

कानपुर में शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी से मिले शुभम के माता-पिता --प्रधानमंत्री को देखते ही रो पड़े

पीएम मोदी से मिले शुभम के माता-पिता –प्रधानमंत्री को देखते ही रो पड़े

पीएम नरेंद्र मोदी ने चकेरी हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद शुभम के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना प्रकट की. कानपुर से सांसद ने पीएम को पत्र लिखकर मिलने का अनुरोध किया था!

पीएम मोदी से मिले शुभम के माता-पिता,–
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (30 मई 2025) को अपने कानपुर दौरे के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. शुभम के चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इस दौरान हम बहुत भावुक थे और प्रधानमंत्री से मिलते ही परिवार के सभी सदस्य रोने लगे.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद शुभम के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना प्रकट की. एक सप्ताह पहले कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए यहां के निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने का अनुरोध किया था. सांसद ने प्रधानमंत्री से 30 मई को कानपुर दौरे के दौरान शोकाकुल परिवार से मिलने का आग्रह किया था.

फफक फफक कर रोई शुभम की पत्नी, ऐशन्या से बोले PM मोदी- आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रहेगी

PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले तो शुभम की पत्नी ऐशन्या की आंखों में आंसू देख भावुक हो गए ।

बता दें कि शुभम द्विवेदी की पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान चली गई थी ।

ऐशन्या ने कहा कि पीएम जिस तरह से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं हमने मुलाकात करते ही सबसे पहले उन्हें इसके लिए धन्यवाद दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है, अभी तो बहुत कुछ होना है.

पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. उनमें कानपुर निवासी व्यवसायी शुभम द्विवेदी (31) भी शामिल थे. शुभम की शादी इसी साल 12 फरवरी को हुई थी. शुभम का 24 अप्रैल की सुबह अंतिम संस्कार किया गया था ।

  • शुभम की पत्नी ऐशन्या की आंखों में आंसू देख पीएम भावुक हो गए ।
  • पीएम ने कहा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंचे । कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया । उन्होंने एयरपोर्ट पर ही पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए यूपी के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या, मां सीमा और पिता संजय द्विवेदी से मुलाकात की ।
शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने बताया कि पीएम परिवार से मिलकर भावुक हो गए. इस दौरान पीएम मोदी ने पूरी घटना जानी ।

शुभम की पत्नी ऐशन्या.–
वहीं, ऐशन्या और शुभम के पिता की आंखों से आंसू निकल आए तो पीएम ने ढांढस बंधाया. कहा- आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर रुका है, खत्म नहीं हुआ. यह आगे भी जारी रहेगा. हम आगे भी आप लोगों से मिलते रहेंगे ।

बता दें, नरवल एसडीएम की शुभम के परिवार को कार से लेकर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे थे ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में कई विकास परियोजनाओं  का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां मौजूद रहे.

टिप्पणियां (0)