करवा चौथ में पायें सोने जैसा ग्लो: अपने घर की किचन से ही

khabar pradhan

संवाददाता

8 October 2025

अपडेटेड: 1:17 PM 0thGMT+0530

करवा चौथ में पायें सोने जैसा ग्लो: अपने घर की किचन से ही

8 अक्टूबर 2025 : करवा चौथ एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें महिलाएं सजी संवारी, नये परिधानों के साथ पूजन सामग्री एकत्र करती हैं। करवा चौथ की तैयारी कई दिन पहले से शुरू हो जाती है- कपड़ों से देखकर ज्वेलरी तक।
किंतु इन सब के बीच एक चीज छूट जाती है – वह है अपनी त्वचा का ध्यान रखना।
आईए जानते हैं कि हम अपने घर की रसोई से ही अपनी त्वचा को स्वस्थ सुंदर और तरोताजा कैसे बनाएं रखें।
जिससे हम करवा चौथ के दिन सुंदर और तरोताजा दिखें।

सबसे पहले तो कच्चे दूध से अपने चेहरे को साफ कर लें।
इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध लें । उसमें थोड़ा सा कॉटन डुबोकर उसे अपने चेहरे को रगड़े। इससे चेहरे में जमी धूल गंदगी साफ हो जाती है । इस तरह से हम अपने चेहरे की क्लींजिंग कर सकते हैं।

अब एक टमाटर लें । उसे बीच से काट ले और एक कटोरी में आधी चम्मच हल्दी लें । टमाटर को हल्दी में डुबो करके उसे चेहरे पर रगड़ें । टमाटर से हमारे स्क्रीन का टोन बदल जाता है। यह स्क्रब का भी काम करता है।
टमाटर में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और स्किन फ्रेंडली एसिड होता है । जो हमारी त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
यह हमारी त्वचा में पफीनेस या त्वचा की सूजन को भी कम करता है। और हमारी त्वचा में एक शाइन वाला लुक आ जाता है।
एक कटोरी में एक चम्मच बेसन लें । उसमें थोड़ी से शहद डालें। शहद हमारी त्वचा को सॉफ्ट और मुलायम बनाती है।
अब इसमें आधी चम्मच दही डालें।
और थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालकर इसे मिक्स करें और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें ।
मसाज के बाद बाकी बचे हुए मिक्सर को अपने चेहरे और गर्दन तक लगाकर 5 मिनट तक लगा रहने दें । 5 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें ।
अब आपके चेहरे की त्वचा करवा चौथ के मेकअप के लिए बिल्कुल तैयार है ।
और इस फर्क को आप खुद ही महसूस करेंगे।

बेसन ,हल्दी,हनी,दही, टमाटर ये सारी चीजें हमें अपने रसोई से ही मिल जाती हैं। इन सभी के इस्तेमाल से हमारी त्वचा के टोन में फर्क आता है। और नेचुरल तरीके से त्वचा स्वस्थ और सुंदर दिखती है।

टिप्पणियां (0)