खुलेआम नकल करा रहे शिक्षक
संवाददाता
4 April 2025
अपडेटेड: 9:27 AM 0thGMT+0530
किसी के हाथ में फ़ोन तो किसी को थमा दिए खर्रे
किसी के हाथ में फ़ोन तो किसी को थमा दिए खर्रे
छत्तीसगढ़ में पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं इस बार बोर्ड पैटर्न में हो रही हैं। वही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लॉक के एक स्कूल में चीटिंग का मामला सामने आया है। यहां शिक्षक खुद छात्रों को नकल कराते हुए नज़र आ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में इस वर्ष पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर हो रही हैं। करीब 15 वर्ष बाद फिर से पांचवी और आठवीं क्लास के एग्जाम बोर्ड ले रहा है। परीक्षा को लेकर जहां सख्ती के निर्देश दिए गए हैं वहीं, कई जगहों पर नकल कराने का भी मामला सामने आया है। जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लॉक के तारागांव प्राथमिक शाला में सरेआम नकल का मामला सामने आया है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
यहां एग्जाम सेंटर में केंद्राध्यक्ष समेत शिक्षक बच्चों को नकल करवा रहे हैं। साथ ही सेंटर में ही कुछ शिक्षकों ने अपना मोबाइल फोन निकालकर छात्रों को दे दिया। वहीं, कुछ बच्चों को गाइड भी सौंप दी वही जिसके बाद छात्रों ने सवालों का जवाब देखकर लिखा है। जिन छात्रों को मोबाइल और गाइड दिखने को नहीं मिली उन छात्रों को खुद टीचरों ने जवाब बताया। हालांकि वही केंद्राध्यक्ष सुखूराम मौर्य ने कहा है सेंटर में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
मामले की बीईओ ने आंतरिक जांच करवाई, जिसमें चीटिंग की पुष्टि हुई है। जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बकावंड बीईओ और बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने नकल में शामिल शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में पांचवी और आठवीं बोर्ड को 2010 में खत्म कर दिया गया था। उसके बाद यह एग्जाम सामान्य तौर पर होती थीं। हालांकि राज्य सरकार ने 2024 में पांचवी और आठवीं क्लास के एग्जाम बोर्ड पैटर्न पर लेने के निर्देश दिए थे जिसके बाद राज्य में इस बार बोर्ड पैटर्न में एग्जाम हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा दे रहा छात्रों में उत्साह भी है।
छत्तीसगढ़ में पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा सेंटर में कड़ी से निगरानी और नकल रोकने की बात कहीं लेकिन जिम्मेदारी अधिकारी ही जब नक्ल करा रहे हैं ऐसे में सवाल उठने लगे हैं।