ये क्या बोल गए गृह मंत्री बड़े शहरों में यहां-वहां ऐसी घटनाएं होती रहती,

बेंगलुरु में महिला से छेड़खानी पर गृह मंत्री का विवादित बयान

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवती के साथ सड़क पर छेड़छाड़ का ममला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस ममले में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में यहां-वहां ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है… वह कानून के मुतबिक की जाएगी। मैंने अपने कमिश्नर को बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है। साउथ ईस्ट बेंगलुरु की डीसीपी सरा फातिमा ने बताया कि सद्दुगुंटेपल्या के पास सड़क पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 75, 78 के तहत एफईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक संकरी गली से दो लड़कियां गुजर रही हैं। उनके पीछे एक युवक आता है। कुछ दूर में ही युवक महिला के साथ छेड़खानी करना शुरू कर देत है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकलता है। हालांकि घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। आरोपित महिला के प्राइवेट पार्ट को छूता है। पूरी गली सुनसन है। सिर्फ दोनों तरफ बाइक खड़ी दिख रही हैं। जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट इलाके का है। घटना गुरुवार की है। उधर, वीडियो समने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

Related Posts

ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

चिराग पासवान की सियासी राह में चुनौतियां

जेडीयू के समर्थन पर टिका है एलजेपी का भविष्य लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान की सियासी महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार की राजनीति में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!