युवती ने अपने दोस्त के भाई पर लगाया बलात्कार का आरोप

आरोपी युवक के परिजनों के दावे ने किया खुलासा

दिल्ली के सीमापुरी में एक लड़की ने अपने दोस्त के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर कई बार संबंध बनाए। वहीं, आरोपी लड़के के परिवार का दावा है कि लड़की और उनका बेटा सहमति से रिश्ते में थे और उन्होंने साथ में कई वीडियो भी बनाए हैं।

सीमापुरी थाने में एक लड़की ने बयान दिया कि उसकी सहेली के भाई ने डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया। लड़की के बयान पर पुलिस ने रेप समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद से लड़का फरार है। साथ ये सब तब हुआ जब अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए ही लड़के ने कुछ सबूत भी पेश किए। दरअसल लड़की ने कुछ वीडियो दिए हैं, जिसमें लड़की उसके साथ नजर आ रही है। एक वीडियो में तो दोनों हमबिस्तर हैं। ऐसा भी नहीं लग रहा कि लड़की डरी हुई है या उसे डराया धमकाया गया हो। वह आराम से वीडियो-रील बनवा रही है।

पुलिस सूत्र ने कहा, 20 वर्षीय लड़की रूबीना (बदला हुआ नाम) सीमापुरी इलाके में रहती है। लड़की ने अपने बयान में कहा कि उसके पास स्नेपचैट पर नजरीन शेख (बदला हुआ नाम) से रिक्वेस्ट आई थी। वह उसके घर के सामने ही रहती है। दोनों में बातचीत होने लगा। बाद में लड़की को पता चला कि वो आईडी नजरीन के भाई आदिल (बदला हुआ नाम) की है। जिस कारण उसने आदिल से चैट करनी बंद कर दी। आरोप है कि आदिल उसे धमकी देने लगा कि वह उसके पिता और भाई को जान से मार देगा। वह मिलने बुलाने लगा। मना करने पर रास्ता रोकने लगा।

इस कारण लड़की को उसके साथ होटल किंग में जाना पड़ा। वहां पहुंचते ही आदिल ने उसकी पिटाई की क्योंकि वो मना कर रही थी और रास्ते में रो रही थी। इसी तरह तीन बार आदिल ने उसे होटल ले जाकर संबंध बनाए। आखिरी बार 26 मार्च को आदिल ने रूबीना का रास्ता रोका और कहा ईद तक अपने रिश्ते के लिए मना कर दे, नहीं तो तुझ पर तेजाब डाल दूंगा और तेरे पापा-भाई को गायब कर दूंगा। लड़की की शिकायत पर 4 अप्रैल को मामले में केस दर्ज किया गया।

आरोपी लड़के के परिजनों का दावा है कि युवती अपनी मर्जी से हमारे बेटे के साथ संबंध में थी। दोनों ने साथ में कई विडियो-रील बनाई हैं। एक रील में तो दोनों बेहद नजदीक हैं। वे साथ में बिस्तर पर हैं। लड़की पूरे होश में है और हमारे बेटे पर हाथ रखकर लेटी हुई है। वह बिल्कुल डरी हुई नहीं लग रही है। मगर फिर भी उसके बयान पर हमारे दिव्यांग बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया जिस कारण उसे फरार होना पड़ा। ऐसे में हमारा लड़का और हम इंसाफ के लिए कहां जाएं?

Related Posts

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ED की 6 घंटे की लंबी पूछताछ: संजय भंडारी से संबंध पर पूछें गए सवाल

15 जुलाई 2025: केंद्रीय जांच एजेंसी ने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से ब्रिटेन में स्थित भगोड़े हथियार बिचौलिए संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबी पूछताछ की है। उनसे…

Read more

सावन के सोमवार में कैसे करें शिव पूजा जानें आसान विधि और शुभ मुहूर्त

14 जुलाई 2025: हिंदू धर्म में सावन का मास बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि सावन के माह में भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। और विश्व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!