लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनाडा में आतंकी संगठन घोषित

khabar pradhan

संवाददाता

30 September 2025

अपडेटेड: 12:45 PM 0thGMT+0530

लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनाडा में आतंकी संगठन घोषित

30 सितंबर 2025 : कनाडा की सरकार में लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।
लॉरेंस गैंग पर आरोप है कि यह गैंग सामूहिक हत्या ,वसूली और कई तरह के अपराध करता है । आतंकवादी संगठन में उसका नाम दर्ज होने पर कनाडा में उसकी मौजूद संपत्ति जप्त की जा सकती है।
कनाडा के पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर गैरी आनंदसांगरी ने कहा है कि लॉरेंस गैंग ने खास समुदायों को हिंसा और डर के जरिए निशाना बनाया है।
फिलहाल लॉरेंस गुजरात के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है क्योंकि सिद्धू मूसे वाला की हत्या में इस गैंग का नाम सामने आया था।
आतंकवादी सूची में लॉरेंस गैंग का नाम शामिल करने से सरकार को अब इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अधिकार मिल गए हैं।

लॉरेंस गैंग के अपराध:
पिछले वर्ष 2024 में कनाडा के वैंकूवर में एक पंजाबी गायक के घर गोलीबारी हुई थी।क्ष जिसमें लॉरेंस गैंग में इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इस गायक ने सलमान खान के साथ एक वीडियो किया था । इसलिए उसे सबक सिखाने के लिए ऐसा किया गया था । लॉरेंस गैंग का सलमान खान से खासी दुश्मनी है।
लॉरेंस गैंग कनाडा के कई हिस्सों में सक्रिय है । जो ब्रिटिश कोलंबिया से लेकर अल्बर्टा तक फैला हुआ है। कई एजेंसिंयों का यह मानना है कि लॉरेंस गैंग ने पिछले 3 सालों में 50 से ज्यादा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। लोगों के घरों पर हमला करना, जबरन वसूली करना इस गैंग का मुख्य काम है।

लॉरेंस गैंग का आतंकी संगठन घोषित होने से आतंकी गैंग की सारी संपत्ति जब्त की जा सकती है। इसमें संगठन से जो भी लोग जुड़े हुए हैं, एजेंसियां इन पर नजर रखेंगी । और इन पर रोक भी लगाई जा सकती है। जो भी अप्रत्यक्ष रूप से लॉरेंस गैंग के समूह को सहयोग करेगा वह अपराधी माना जाएगा।

कनाडा पहले भी कई गैंग को कर चुका है आतंकी संगठन घोषित:

ऐसा माना जा रहा है की कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नथाली ड्रोइन ने कुछ दिनों पहले भारत का दौरा किया था और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी।
लॉरेंस गैंग को आतंकी घोषित करना इस मुलाकात का हम हिस्सा माना जा रहा है।
आतंकी संगठन घोषित करने के लिए एक पूरी प्रक्रिया अपनाई जाती है जांच एजेंसियां पहले जांच करती हैं सबूत जुटाती हैं और फिर कैबिनेट तक मामला पहुंचता है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आतंकी सूची में नाम सार्वजनिक कर दिया जाता है।
कनाडा लॉरेंस गैंग के अलावा कई ट्रांस्नैशनल गैंग को आतंकवादी पहले भी घोषित कर चुका है। इसके पहले कनाडा ने सात समूह को आतंकी समूह माना था।
और उन पर हत्या तस्करी और कई गंभीर अपराध जांच के बाद पाए गए थे।

टिप्पणियां (0)