बारिश के मौसम में आंखों की देखभाल कैसे करें

khabar pradhan

संवाददाता

14 August 2025

अपडेटेड: 10:19 AM 0thGMT+0530

14 अगस्त 2025: बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है। जिससे बैक्टीरिया वायरस तेजी से फैलने लगते हैं ।इसके कारण आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है । बारिश के पानी में भी कई तरह के सूक्ष्म जीव की एक्टिव हो जाते हैं। जो आंखों के संपर्क में आने से इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है । इसलिए बारिश के मौसम में आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी है।

इस मौसम में आंखों में एलर्जी, ड्राई आई, इन्फेक्शन और आईएफ जैसी बीमारियां की संभावना बढ़ जाती है । बारिश खत्म होने के बाद सड़कों पर धूल के कण उड़ने लगते हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में हमें अपनी आंखों की देखभाल करने की खास जरूरत होती है।

बीमारी के क्या हो सकते हैं लक्षण:
आंखों में इंफेक्शन होने से हमें कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। जैसे –
1..आंखों का लाल होना या धुंधला दिखाई देना।
2..आंखों में जलन होना आंखों में खुजली होना ।
3..आंखों से पानी आना या आंखों में सुखापन महसूस होना।
4..आंखों से पीले रंग का द्रव निकलना या कीचड़ आना।

आंखों की देखभाल कैसे करें: जाने देखभाल के उपाय:

1..
आंखों को बार-बार हाथ ना लगाएं ।बार-बार गंदे हाथों से आंखों को न छुयें । आंखों को छूने के बाद हाथ धोएं ।
2..आंखों को साफ रखने के लिए साफ रुमाल या साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।
3..आंखों की सफाई का ध्यान रखें। साफ पानी का इस्तेमाल करें।
4..सोने से पहले आंखों को पानी से धोएं ।
यदि मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो सोने से पहले मेकअप साफ करें।
5..बाहर कहीं से वापस आने पर आंखों को साफ पानी से धोएं।
6..घर से बाहर निकलते समय आई प्रोटेक्टर या सनग्लास का इस्तेमाल करें।
7.. मोबाइल लैपटॉप में काम करते समय 20 मिनट का स्क्रीन टाइम फिक्स करें। आंखों को स्क्रीन से दूर हटा कर 20 सेकंड के लिए आंखों के rest दें।

आंखों के लिए कौन सा विटामिन है फायदेमंद:
आंखों के लिए विटामिन सी बेहद फायदेमंद होता है। अपने आहार में विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। विटामिन सी के लिए संतरा, पपीता ,सेब, कीवी और स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें । इसके अलावा ब्रोकली ,शिमला मिर्च और पालक जैसी सब्जियों का इस्तेमाल करें।

टिप्पणियां (0)