कलयुगी बेटा ही निकला माँ की हत्या का कातिल
संवाददाता
11 April 2025
अपडेटेड: 6:16 AM 0thGMT+0530
कानपूर की स्पेशल टीम ने सुलझाई मौत की गुथ्थी
कानपूर की स्पेशल टीम ने सुलझाई मौत की गुथ्थी
जालौन जिले में युवती की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। वही कानपुर की स्पेशल टीम ने हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में सामने आया है कि बेटे ने गोली मारकर अपनी मां की हत्या कर दी थी। साथ ही इस घटना में पिता के सिर पर भी गोली लगी थी। पिता की तहरीर पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
यूपी के जालौन में युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। वही कानपुर से आई स्पेशल टीम ने मां की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मां की हत्या का षड्यंत्र रचा था। साथ ही इसी साल 9 जनवरी की रात घर में घुसे नकाबपोशों ने युवती के पेट में चाकू और गोली मार दी थी। 15 दिन बाद इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना के खुलासे के लिए 4 माह तक पुलिस जांच चली इस दौरान सामने आया कि बेटा ही मां की हत्या का असली मास्टरमाइंड है।
पूरा मामला जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र का है। 9 जनवरी 2025 की रात ग्राम मकरेछा में भारत सिंह के घर में 3 नकाबपोश बदमाश दीवार से अंदर घुसे थे। वह बदमाशों को देख उनसे भिड़ गए। इस दौरान एक बदमाश ने महिला मधु के पेट में चाकू और गोली मार कर दी थी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए कानपुर भेजा था। पिता और पुत्र ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
कुछ दिनों बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपित को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। 4 महीने तक चली मामले की जांच में नया मोड़ सामने आ गया। पूरे घटनाक्रम में पुत्र के तमंचे से चली गोली मां को लग गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया है।
भारत परिहार पेशे से किसान है। वही उनका बेटा शिवम ट्रक चालक है। 9 जनवरी की रात पत्नी मधु और बेटे शिवम के साथ शाम को खाना खाने के बाद कमरे में तीनों लोग सोने चले गए थे। साथ ही रात में तीन नकाबपोश शातिर बदमाश उनके घर में घुस आए। वे बक्से को तोड़ने लगे तो आवाज सुनकर दंपती की नींद खुल गईं थी।
इसी दौरान दंपती से उन बदमाशों की हाथापाई हो गई। एक बदमाश ने युवती के पेट में चाकू और गोली मार दी थी। वही इस दौरान पिता के सिर में गोली लगी। गोली लगने से मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे थे। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम को पिता और बेटे ने पुलिस को बताया था। पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया। 15 दिन बाद पेट में इंफेक्शन फैलने की वजह से युवती की मौत हो गई। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में रवींद्र पुत्र रामसिंह निवासी मकरेछा को जेल भी भेजा गया था। इसके बाद रवींद्र के परिजनों ने आला अधिकारियों से मामले की सही जांच कराने की गुहार लगाई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर पुलिस लगातार इस मामले में बिंदुवार जांच करती रही। वहीं, 4 माह की जांच के बाद पुलिस ने घटनाक्रम का पूरा सच सामने आया। मृतका के बेटे शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, अभी शिवम का चचेरा भाई शैलेंद्र फरार है। वह भी इस घटनाक्रम में शामिल था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।