बैंक नोट प्रेस में फर्जी ढंग से नौकरी पाने का मामला आया सामने: 4 साल बाद जांच के बाद हुआ खुलासा

khabar pradhan

संवाददाता

25 September 2025

अपडेटेड: 1:08 PM 0thGMT+0530

बैंक नोट प्रेस में फर्जी ढंग से नौकरी पाने का मामला आया सामने: 4 साल बाद जांच के बाद हुआ खुलासा

25 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के देवास में बैंक नोट प्रेस में फर्जी ढंग से नौकरी पाने का एक मामला सामने आया है। इसकी परीक्षा 4 साल पहले हुई थी । जिसमें आरोपी ने इस परीक्षा में अपनी जगह किसी और को बैठा दिया था। परीक्षा में पास होने के बाद नौकरी ज्वाइन कर लिया या।
यह परीक्षा ऑनलाइन की ली गई थी और बिलखिरिया स्थित ION डिजिटल जोन में हुई थी।

BNP परीक्षा होती है ऑनलाइन:

देवास स्थित बैंक नोट प्रेस बीएनपी में भर्ती हेतु मुख्य रूप से लिखित परीक्षा ऑनलाइन होती है । यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में होती है । और इसमें माइनस मार्किंग नहीं होती । यह परीक्षा 2 घंटे की होती है और परीक्षा में पास होने पर सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है । यह परीक्षा एसएमपीसीआईएल आयोजित करती है। कई बार बीएनपी की भर्ती परीक्षा थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा भी कराया जाता है। माना जा रहा है कि यह फर्जीवाड़ा भी थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा कराया गया है।

थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि बैंक नोट प्रेस देवास की ओर से साल 2021 में टेक्नीशियन वातानुकूलित और यांत्रिकी पद पर रिक्त स्थान हेतु वैकेंसी निकाली गई थी । इस परीक्षा में बिहार का जयराम मंडल भी शामिल हुआ था । परीक्षा में पास होने के बाद 8 अक्टूबर 2021 को उसे नौकरी में जॉइनिंग मिल गई थी।
जांच होने के बाद जब भेद खुल गया तो आरोपी फरार हो गया । देवास पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बिलखिरिया थाने में रिपोर्ट भेज दी हैं।

भेद कैसे खुला:

2021 में इस परीक्षा का आयोजन हुआ था। यह परीक्षा मुंबई की एक कंपनी द्वारा आयोजित की गई थी। बैंक नोट प्रेस ने मुंबई की कंपनी से दस्तावेज और सभी प्रतिभागियों के फोटो मांगे। फोटो के मिलान करने पर जो जयराम मंडल परीक्षा देने आया था ,उसका चेहरा बैंक में नौकरी करने वाले जयराम से मिलता नहीं था । जांच में फर्जीवाड़ा होने के बाद प्रबंधन ने देवास पुलिस से शिकायत की । शिकायत की खबर मिलते ही आरोपी जयराम फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

टिप्पणियां (0)