इंदौर नगर निगम की लापरवाही से हुई युवक की मौत: निर्माणाधीन पुल पर ना बैरिकेडिंग ना चेतावनी

khabar pradhan

संवाददाता

12 August 2025

अपडेटेड: 12:58 PM 0thGMT+0530

12 अगस्त 2025: इंदौर में नगर निगम की लापरवाही से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इंदौर में मालवा मिल ब्रिज पर काम चल रहा था। किंतु वहां पर बैरिकेडिंग ना होने से ,ना कोई चेतावनी का बोर्ड होने से ,एक बाइक सवार 35 वर्षीय युवक राधेश्याम उर्फ गोलू कुशवाहा ब्रिज से नाले में गिर गया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि रात करीब 10:00 बजे वह मिल चौराहा से पाटनीपुरा की तरफ जा रहा था । किंतु ब्रिज पर कोई बैरिकेट्स ना होने से वहां केवल मिट्टी का ढेर लगा हुआ था । इसके चलते वह नाले में औंधे मुंह गिर गया।वह ब्रिज से 20 फीट ऊपर से नाले में गिरा।
यह ब्रिज अधूरा बना हुआ था और अंधेरे के कारण वह देख नहीं पाया और बाइक समेत उसमें गिर गया । स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया । किंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी कुलदीप सिंह भदोरिया ने बताया कि उसके पास से कुछ कागजात मिले जिसमें कुछ फोन नंबर लिखे हुए थे। कई लोगों को फोन लगाया तब पता चला कि वह मेले में खिलौनों की दुकान लगाता है । इन दोनों बाढ़ गंगा क्षेत्र में दुकानें लग रही थी। रात के वक्त वह वापस लौट रहा था इसी बीच यह हादसा हो गया।

प्रशासन की लापरवाही:
इस घटना के बाद नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम के प्रशासन की कार्य प्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं । उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा परिषद को चेतावनी देते हुए कहा । यह हादसा नगर निगम की संवेदनशीलता का परिणाम है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है और मामले के उच्च स्तरीय जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

प्रश्न चिन्ह लगाती है प्रशासन की कार्य प्रणाली:

इस तरह की घटना के बाद यह प्रश्न उठता है कि हादसे के बाद ही लोग क्यों जागते हैं। निर्माणाधीन पुल के पास कोई सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे। इंदौर जैसे एक स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले शहर में इस तरह की घटनाएं कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े करती हैं।

टिप्पणियां (0)