भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट: चेक बाउंस केस में नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे विधायक

khabar pradhan

संवाददाता

10 September 2025

अपडेटेड: 12:56 PM 0thGMT+0530

भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट: चेक बाउंस केस में नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे विधायक

10 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे और भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जो रायसेन जिले की भोजपुर सीट से विधायक हैं, उन पर कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है।
यह वारंट इंदौर के एक विशेष अदालत ने जारी किया है ।

कौन है सुरेंद्र पटवा:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल लाल पटवा के भतीजे हैं- सुरेंद्र पटवा।
यह भोजपुर सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री भी रह चुके हैं।

क्या है मामला:

दरअसल यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। इस मामले में सुरेंद्र पटवा के अलावा उनकी पत्नी मोनिका पटवा पर भी केस दर्ज है।
इसके अलावा उनकी एक फर्म है, पटवा इंटरप्राइजेज, इसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है ।आरोप है की पटवा इंटरप्राइजेज ने इंदौर की एक फार्म से 67.5 लाख रुपए का कर्ज लिया था । और इस कर्ज के भुगतान के लिए सुरेंद्र पटवा ने 10-10 लाख रुपए के चेक दिए थे। किंतु यह चेक बाद में बाउंस हो गए। पटवा को बार-बार नोटिस भेजा गया और वह कोर्ट में पेश नहीं हुए।
बार-बार आदेश देने के बाद भी पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है । अदालत ने सीबीआई और EOW के तहत यह आदेश दिया है कि पटवा को गिरफ्तार कर जल्द ही अदालत में पेश करें । और उन्हें 16 सितंबर को उपस्थित होने को कहा गया है यदि वह उपस्थित नहीं होते हैं तो बिना जमानत के गिरफ्तार किया जाएगा। और इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।

टिप्पणियां (0)