नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी वकील यावर खान की जमानत खारिज: समर्थक वकीलों का कोर्ट में हंगामा

khabar pradhan

संवाददाता

16 September 2025

अपडेटेड: 12:37 PM 0thGMT+0530

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी वकील यावर खान की जमानत खारिज: समर्थक वकीलों का कोर्ट में हंगामा

16 सितंबर 2025: आरोपी वकील यावर खान की जमानत खारिज, समर्थक वकीलों का कोर्ट में हंगामा- पत्रकारों से भी की गई मारपीट
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी वकील यावर खान को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया था । जिनकी जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश और एडीजे कुमुदिनी पटेल की कोर्ट ने कल सोमवार को खारिज कर दिया ।

वकील यावर खान को पुलिस ने शनिवार रात अशोका गार्डन बैरसिया रोड से गिरफ्तार किया था।
रविवार को उसे जेल भेज दिया गया था। यावर खान की जमानत अर्जी खारिज होते ही ,वकील यावर खान के समर्थक और अन्य कई वकील भड़क गए । वह दिन भर कोर्ट परिसर में हंगामा करते रहे और नारेबाजी शुरू की। कोर्ट परिसर में पत्रकार भी मौजूद थे और मीडिया रिपोर्ट्स भी पहुंचे हुए थे । उनकी उपस्थिति पर आपत्ति जताते हुए कई वकीलों ने पत्रकारों पर मारपीट शुरू कर दी।


वकील यावर खान पर आरोप:
जनवरी 2023 में नाबालिग के अपहरण का केस अशोका गार्डन थाने में दर्ज किया गया था। इसी के 2 साल बाद जनवरी 2025 में यह नाबालिग किशोरी अशोकनगर जिले से बरामद की गई। जांच में सामने आया कि 2 लाख में शादी के लिए नाबालिग को बेचा गया था। इस नाबालिग किशोरी का केस वकील यावर खान लड़ रहा था।
किंतु कोर्ट में बयान देते वक्त नाबालिग किशोरी ने बताया आरोपी वकील यावर खान ने भी अपने ऑफिस में कई बार उसका शोषण किया है।
इस पर जज ने 11 सितंबर को पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए और इसी आधार पर यावर खान को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी यावर खान की जमानत याचिका खारिज होने पर उसके समर्थक वकीलों ने कोर्ट में हंगामा किया ,पत्रकारों से मारपीट की।

वकीलों ने किया पत्रकार पर हमला:
यावर खान की जमानत याचिका खारिज होने पर कई वकील अपनी नाराजगी जता रहे थे । इस दौरान कई पत्रकार कोर्ट परिसर में मौजूद थे । जो इस घटना की रिपोर्टिंग कर रहे थे। वकीलों ने इन खबरों को मीडिया पर ना आने पर आपत्ति जताई । और फिर अचानक 20 से ज्यादा वकील पत्रकारों पर टूट पड़े। वकील यावर खान के समर्थक और साथी वाहिद खान और आनंद पत्रकार अली अख्तर और नीरज मिश्रा को घेर कर मारपीट की। दोनों पत्रकार अपनी जान बचाने के लिए कोर्ट रूम की तरफ भागे तो समर्थक वकील भी उसके पीछे-पीछे अंदर घुस गए।
स्थितियां खराब होते ही जज ने वकीलों को कोर्ट की अवमानना की चेतावनी दी। इसके बाद ही वकील बाहर निकले। हमले के कारण कोर्ट में अफरातफरी मच गई । कई पत्रकारों को चोट आई और जज को भी सुरक्षा घेरा बना कर बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद एमपी नगर की पुलिस ने हमलावर वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
हमला करने वाले वकीलों के खिलाफ घेर कर मारपीट करना ,जान से मारने की धमकी देना ,गाली गलौज करने सहित कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है।

टिप्पणियां (0)