भोपाल में विशाल तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ
संवाददाता
14 August 2025
अपडेटेड: 12:53 PM 0thGMT+0530
14 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरे भोपाल शहर में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो बड़े तालाब से वोट क्लब तक नौका तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए उन्होंने तिरंगा लहराया और देशभक्ति गीत यह देश है वीर जवानों का जीत भी गाया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य हजारों लोग मौजूद थे।
भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है…हर प्रदेश में …हर प्रांन्त में लोग देशभक्ति के रंग में रंगे हैं….भोपाल की शान बड़े तालाब पर आज बेहद ही विहंगम नजारा देखने को मिला…..बड़ी झील पर कतार में लहराते तिरंगे और देश भक्ति के ओजस्वी गीतों ने आजादी के रंगों को औऱ भी गहरा कर दिया…मप्र के सीएम मोहन यादव भी अपनी भावना को रोक न पाये औऱ उन्होंने भी गीत गाया ‘ये देश है वीर-जवानों का…देशभक्ति के सुरों की गूंज ने सबका मन मोह लिया….
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी एक शानदार देशभक्ति नजारा देखने को मिला… सीएम डॉ. मोहन यादव ने बोट क्लब पर आयोजित नौका तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और जनता का अभिवादन किया… भोपाल के बड़े तालाब पर सैकड़ों नावों पर सवार लोग हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए…चारों ओर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी उत्साही और ऊर्जावान बना दिया… लोग खुद गीत गा रहे थे और दूसरों को भी प्रेरित कर रहे थे…सीएम डॉ. यादव ने कहा कि तालाब पर लहराता तिरंगा हमें ऊर्जा और प्रेरणा दे रहा है… ये लहरें हमें हमारे जन कल्याण के संकल्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है ।
इससे पहले, मुख्यमंत्री निवास पर भी तिरंगा यात्रा निकाली गई… इसमें मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी, सुरक्षा बल और सभी स्टाफ शामिल हुए…पूरा परिसर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा…डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार सभी को साथ लेकर प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित है…..और भविष्य में जनता भोपाल के तालाब में कश्मीर की डल झील जैसा आनंद उठा सकेगी.
.. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर विपक्ष पर भी सवाल खड़े किए… उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश का उत्साह चरम पर है, लेकिन विपक्ष अब भी राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त है और सेना की कार्रवाई का सबूत मांग रहा है…डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि हमारे न्यायालय, सेनाएं और चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र के स्तंभ हैं… ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या विपक्ष इन पर भरोसा करता है या नहीं…यानी बोट क्लब और मुख्यमंत्री निवास में हुई तिरंगा यात्राओं ने सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया… लोग हाथों में तिरंगा लिए नारे लगाते और गीत गाते हुए देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रेरित कर रहे थे…डॉ. यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि ये उत्सव हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा..
इस कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल निवास परिसर में यहां पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और बोट क्लब पर नौका तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता पर्व के उत्साह और जोश की नई ऊर्जा का संचार किया…15 अगस्त आजादी दिवस की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है लोग तिरंगे के सम्मान में आजादी दिवस मना रहे हैं…