नौकरानी ने घर से चुराए जेवर और नगदी: पकड़े जाने पर पिया फिनाइल
संवाददाता
3 September 2025
अपडेटेड: 10:42 AM 0rdGMT+0530
3 सितंबर 2025: भोपाल के रिवेरा टाउनशिप फेज 1 में घर के काम के लिए नौकरानी रखी गई । नौकरानी ने घर से सोने चांदी के गहने और नगदी सहित करीब 6 लाख 30 हजार का सामान चोरी कर लिया।
सर्वेश प्रेमचंदानी एक बिल्डर है और रिवेरा टाउन फेस वन में रहते हैं। उन्होंने 1 जून को पंचशील नगर में रहने वाली संगीता साल्वे को घर में खाना बनाने और अन्य काम के लिए काम पर रखा था। यह महिला पिछले करीब 3 महीने से घर में सोने चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी कर रही थी।
कैसे पता चला:
पिछले दिनों सर्वेश की पत्नी ने अलमारी में रखें सोने के कंगन निकालने गई तो उन्हें कई जेवरात भी गायब मिले ।उन्होंने गायब हुए सोने के गहनों की बात पति को बताई ।उन्हें नौकरानी पर शक हुआ।
इस बीच उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा लिए और यह बात नौकरानी को पता नहीं थी।
और जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो नौकरानी संगीता घर में तलाशी करती हुई दिखाई दी । उन्होंने संगीता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया ।
FIR दर्ज होने पर पुलिस की टीम महिला के पंचशील नगर में स्थित घर पर पहुंची । पुलिस को डराने के लिए और चोरी से बचने के लिए घर में रखा हुआ फिनाइल महिला ने पी लिया। आनन फानन में महिला को तुरंत जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस वेरिफिकेशन नहीं था नौकरानी का:
एस आई जयवीर सिंह सेंगर ने बताया कि FIR दर्ज होने के बाद महिला के पंचशील नगर पर दबिश दी गई। महिला ने पुलिस से बचने के लिए घर पर रखा हुआ फिनायल पी लिया।
पुलिस को मामले की जांच में पता चला है कि सर्वेश प्रेमचंदानी ने संगीता नौकरानी को नौकरी पर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था।
डॉक्टरों ने बताया है कि फिनायल पेट तक नहीं पहुंचा था इस वजह से खतरे की आशंका नहीं है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद चोरी के संबंध में उससे पूछताछ की जाएगी।