जल्दी शुरू हो रही है भोपाल से पटना के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस

khabar pradhan

संवाददाता

22 September 2025

अपडेटेड: 1:19 PM 0ndGMT+0530

जल्दी शुरू हो रही है भोपाल से पटना के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस

20 सितंबर 2025: रेल यात्रियों के लिए भोपाल से पटना के बीच एक नई और सर्व सुविधा युक्त एक नई एक्सप्रेस मिलने जा रही है । भोपाल और पटना के बीच करीब 1000 किलोमीटर की दूरी है। और इस रूट पर सुविधानुसार एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है ।अभी तक इस रूट पर वंदे भारत चल रही थी ,अब उसके स्थान पर अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी । यह ट्रेन नॉन एसी स्लीपर श्रेणी की आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। इसका किराया मात्र 450 रुपए भोपाल से पटना तक का होगा।
भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के अनुसार अक्टूबर के मध्य या अक्टूबर के अंत तक अमृत भारत ट्रेन भोपाल को मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सर्व सुविधा युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस:
इस ट्रेन में 18 से 20 कोच होंगे और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होगी।‌ वर्तमान में देश भर में 11 अमृत भारत एक्सप्रेस अलग-अलग मार्गों पर चल रही है।‌ जिसमें सहरसा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस
और जोगबनी ईरोड ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे से होती हुई गुजरती है।

इस ट्रेन की क्या है खासियत:

यह अमृत भारत एक्सप्रेस दूसरी अन्य ट्रेनों से इसलिए बेहतर है क्योंकि इसमें है —

1..यह बेंगलुरु की इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री से बनी हुई है। आधुनिक ट्रेन सेटअप है । 2..फोल्डेबल स्नेक्स टेबल है ।जिसमें मोबाइल होल्डर बॉटल होल्डर की सुविधा है।

3.. रेडियम फ्लोर सिस्टम और स्प्रिंग बॉडी से आरामदायक सफर होगा।
4..सेमी ऑटोमेटिक कपलर,क्रश ट्यूब और ईपी असिस्टेंट ब्रेक सिस्टम। 5..सील गंगवे और वैक्यूम एवेक्युएशन सिस्टम उपलब्ध है।
6.. इमरजेंसी टॉकबैक यूनिट ,यात्री गार्ड संवाद के लिए उपलब्ध रहेगा। 7..पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम भी मौजूद रहेगा।
7.. रियल टाइम व्हील और बेयरिंग मॉनेटरिंग। 9..और आधुनिक टॉयलेट, ऑटोमेटिक सॉप डिस्पेंसर ,फास्ट चार्जिंग।
8.. दिव्यांग जनों के लिए विशेष टॉयलेट भी उपलब्ध रहेगा।

टिप्पणियां (0)