Bhopal News: BU का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल

khabar pradhan

संवाददाता

8 September 2025

अपडेटेड: 1:15 PM 0thGMT+0530

Bhopal News: BU का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल

8 सितंबर 2025: भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया.. कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल हैं….इस दौरान सीएम मोहन यादव ने साफ़े को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया….उन्होंने कहा शिक्षा ही मानवता का विकास करती है….

1.. रोजगार परक कोर्स कॉलेज और विश्वविद्यालय में शुरू किए जाएंगे ।

2.. उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटलीकरण किया जाएगा ।

3.. मध्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में अन्य प्रदेशों की भाषाओं को भी पढ़ाया जाएगा।

मेडिकल की पढ़ाई राष्ट्रभाषा में:

अब मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई राष्ट्र भाषा में कराएंगे… झाबुआ में भी मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहा है…सीएम ने कहा प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में रोजगार परक कोर्स जल्द शुरू हो रहे हैं…. इस दौरान कुल 76 छात्रों को पीएचडी की डिग्री दी गई… अनेक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया… इनमें से 21 मैडल मेरिट के आधार पर दिए गए…इस मौक् पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में हायर एजुकेशन की उत्तर पुस्तिकाओं को दौरान गड़बड़ी रोकने की कोशिश की जायेगी.. कॉपियों की स्क्रीनिंग कर जांचने वाले के पास जाएगी। शंका होने पर डिजिटल कॉपी स्टूडेंट्स को दी जाएगी। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे। पूरी पारदर्शिता के साथ कॉपियो का मूल्यांकन होगा। महाराष्ट्र और दक्षिण में भाषा विवाद के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अन्य राज्यों की भाषा भी पढाई जाएगी…ताकि हमारे प्रदेश के बच्चे जब तमिलनाडु में जाए तो उनसे संवाद कर सके, केरल में मलयालम से बात कर सके, ऐसे सभी राज्यों की भाषाओं को शामिल किया जाएगा…..तो देखा जाए तो मध्य प्रदेश ऐसा राज्य होगा जहां सभी भाषाओं को हिंदी भाषा के साथ सम्मान या जायेगा…अगले सत्र से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी…

टिप्पणियां (0)