मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को आज मुख्यमंत्री ने वितरित की स्कूटी: 61 करोड़ खाते में ट्रांसफर

khabar pradhan

संवाददाता

11 September 2025

अपडेटेड: 10:05 AM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को आज मुख्यमंत्री ने वितरित की स्कूटी: 61 करोड़ खाते में ट्रांसफर

11 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले होनहार छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है । आज 7832 होनहार छात्रों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजधानी के कुशाभाव इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में स्कूटी वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 से किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह, खेल और युवा कल्याण सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप और पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर भी उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सरकारी स्कूल के 7832 विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण किया।
ये वे होनहार छात्र हैं, जिन्होंने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में अधिक अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
इसके साथ ही हाइजीन योजना के तहत छात्रों के बैंक खाते में 61 करोड रुपए की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन सभी छात्रों को स्कूटी की चाबी सौंपी। यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से हुआ। सरकारी स्कूलों में निशुल्क स्कूटी वितरण के लिए 126 स्टूडेंट का चुनाव किया गया है । सभी स्कूलों को इसकी सूचना भी दे दी गई थी।

20 लाख छात्रों को मिला स्टायपेंड:
सातवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 20 लाख 37 हजार 439 छात्राओं को करीब 61 करोड रुपए मिलेंगे और यह राशि समग्र शिक्षा की सैनिटेशन और हाइजीन योजना के तहत दी जाएगी । यह राशि छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी इसके अलावा 20 हजार छात्राओं को इस स्टाइपेंड के रूप में 7 करोड रुपए दिए जाने का भी प्रावधान है ।य वो छात्राएं हैं जो छात्रावास में रहती हैं।

टॉपर्स स्टूडेंट को भी मिला उपहार:
इस योजना के तहत ऐसे छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है जिन्होंने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में नियमित विद्यार्थी के रूप में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी की 12वीं कक्षा में नियमित छात्र के रूप में स्कूल में अधिक अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है । जिन्होंने स्कूल में टॉप किया है ।छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से और बेहतर परिणाम देने के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है।

20 लाख छात्रों को इस स्टायपेंड:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने करीब 200 छात्रों के बैंक खातों में सात करोड रुपए का स्टाइपेंड की राशि भी ट्रांसफर की । कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के अंतर्गत छात्रावास में रह रही बालिकाओं को TLM और स्टाइपेंड के लिए हर बालिका को करीब 3400 रूपए प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है।

टिप्पणियां (0)