पीएम मोदी के 75 वें जन्मदिन पर पीएम मित्र पार्क का किया शिलान्यास: तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
संवाददाता
17 September 2025
अपडेटेड: 12:26 PM 0thGMT+0530
17 सितंबर 2025 : किसानों और महिलाओं को मिला खास तोहफा
जन्मदिन का मोदी तोहफा मध्य प्रदेश को….आज हम बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की अब ये बर्थडे मोदी और एमपी दोनों के लिए ही खास है…दरअसल, पीएम मोदी जब वो पहुंचे मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला गाँव… और यहाँ उन्होंने देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया…लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं… इस दौरे में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए… जिनका असर आने वाले सालों तक पूरे देश पर दिखेगा..
.प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन पर जब मंच से संबोधन किया… तो सबसे पहले देश को एक सशक्त संदेश दिया…उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये नया भारत है, ये परमाणु धमकी से नहीं डरता… हम घर में घुसकर मारते हैं…उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया…इसके बाद पीएम ने कहा – धार की धरती पराक्रम की धरती है… यहां का हर व्यक्ति मां भारती की आन-बान-शान के लिए समर्पित हैं।
पीएम मित्र पार्क की आधारशिला:
एक बड़ा प्रोजेक्ट… जिसके लिए पीएम मोदी खास तौर पर धार आए ..प्रधानमंत्री ने देश के पहले पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखी…करीब 2,158 एकड़ में फैला ये पार्क वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से सुसज्जित होगा…यहाँ कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, सोलर एनर्जी प्लांट, आधुनिक सड़कें और महिलाओं व श्रमिकों के लिए आवास की सुविधा होगी…यानी ये सिर्फ एक औद्योगिक क्षेत्र नहीं… बल्कि एक आदर्श औद्योगिक नगर बनने जा रहा है.
3 लाख नए रोजगार होंगे सृजित:
..इस पार्क का सबसे बड़ा फायदा मिलेगा हमारे किसानों और युवाओं को…कपास उत्पादकों को उनकी उपज का सही दाम मिलेगा…धागा, कपड़ा और डिजाइनिंग – सब एक ही जगह होने से लागत कम होगी…और सबसे महत्वपूर्ण – यहां करीब 3 लाख नए रोजगार सृजित होंगे, जिसमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष होंगे…पीएम मोदी ने कहा कि ये पार्क भारत के 5-एफ विजन का हिस्सा है… फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन तक… पूरी वैल्यू चेन एक ही छत के नीचे पूरी होगी..
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान:
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत भी की…उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मां स्वस्थ है तो पूरा घर स्वस्थ रहता है…कैंसर, टीबी, शुगर, बीपी जैसी बीमारियों की जांच अब मुफ्त होगी…जांच और दवाई, दोनों बिना किसी खर्च के उपलब्ध होंगी…साथ ही पीएम ने माताओं बहनों से अपील की एक बेटे और भाई के नाते मैं आपसे कहता हूं, आप जरूर इन स्वास्थ्य कैंपों में जाकर अपनी जांच कराइए… पीएम मोदी ने महिलाओं और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया…जैसे पीएम मातृ वंदना योजना जिसके तहत पहली संतान पर 5 हजार और दूसरी बेटी पर 6 हजार रुपए सीधे खाते में… मुफ्त राशन योजना जिससे कोरोना काल में किसी का चूल्हा नहीं बुझा…पीएम आवास योजना जिसके तहत करोड़ों घर, जिनमें ज्यादातर महिलाओं के नाम…मुद्रा योजना जिससे 2 करोड़ से ज्यादा बहनें लखपति बन चुकी हैं…इसके अलावा ड्रोन दीदी और बैंक सखी योजना जिससे महिलाएं वित्तीय रूप से और मजबूत हो रही हैं..
धार से पीएम मोदी ने एक और अहम मुद्दा उठाया और वो था सिकल सेल एनिमिया…उन्होंने बताया कि ये बीमारी आदिवासी इलाकों के लिए बहुत बड़ा संकट है…साल 2023 में एमपी से इसकी रोकथाम का मिशन शुरू हुआ था और आज तक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है…पीएम ने कहा कि आज एमपी से ही एक करोड़वां कार्ड दिया गया है… ये मिशन आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा…साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील भी की…उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी अगर सिर्फ देशी उत्पाद खरीदें तो 2047 तक विकसित भारत का सपना जरूर पूरा होगा…उन्होंने नारा दिया गर्व से कहो ये स्वदेशी है..
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया स्वागत:
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया… उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है…साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर कहा – ये सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो सकता था…सीएम ने पीएम मोदी को 9 करोड़ जनता की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पीएम मित्रा पार्क से निमाड़ और मालवा का विकास नए आयाम छुएगा…
प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा सिर्फ जन्मदिन का जश्न नहीं था… बल्कि विकास और आत्मनिर्भर भारत की नई राह दिखाने वाला अवसर था…एक तरफ उद्योग और रोजगार…दूसरी तरफ माताओं बहनों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर फोकस.
अब आने वाले समय में धार का पीएम मित्रा पार्क कैसे पूरे भारत की पहचान बदलता है…