भोपाल में गांधी शिल्प बाजार 2025: हस्तशिल्प और कला का भव्य आयोजन शुरू
संवाददाता
20 September 2025
अपडेटेड: 2:16 PM 0thGMT+0530
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी संघ मर्यादित भोपाल के द्वारा कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से गांधी शिल्प बाजार का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। यह आयोजन 19 से 28 सितंबर तक दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जा रहा है। यह आयोजन भोपाल में त्रिलंगा रोड पर E-8/77
पुरानी माखनलाल यूनिवर्सिटी केंपस भोपाल में किया जा रहा है।
यह आयोजन गांधी शिल्प बाजार में विश्व प्रसिद्ध भदोही का कारपेट, भागलपुरी की सिल्क साड़ियां और सूट्स ,उज्जैन की बटिक प्रिंट, दिल्ली की ज्वेलरी ,भोपाल की जरी जरदोजी, और जूट उत्पाद मिलेंगे। इसके अलावा ग्वालियर जबलपुर का पैच वर्क, स्टोन क्राफ्ट ,मधुबन की मधुबनी पेंटिंग ,प्रयागराज का ड्राई फ्लावर ,हैदराबाद की कलमकारी, कोटा राजस्थान का हैंड ब्लॉक प्रिंट, चंदेरी साड़ी, महोबा यूपी का आर्ट मेटल, बिहार की मिथिला पेंटिंग, जयपुर का लेदर वर्क, पश्चिम बंगाल का जामदानी सिल्क साड़ियां, पंजाब की फुलकारी, बुधनी की लकड़ी के खिलौने और भी बहुत कुछ यहां उपलब्ध रहेगा।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ 20 सितंबर शाम 6 बजे से किया जा रहा है।