लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी: 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में 1541 करोड रुपए भेजे

khabar pradhan

संवाददाता

12 September 2025

अपडेटेड: 12:45 PM 0thGMT+0530

लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी: 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में 1541 करोड रुपए भेजे

12 सितंबर 2025: 28वीं किस्त के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, गैस रिफिलिंग का पैसा भी किया ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त का पैसा खातों में ट्रांसफर कर दिया है।
आज 12 सितंबर को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहन योजना का 28वीं किस्त का पैसा एक करोड़ 26 लाख महिलाओं के खाते में भेजा।
1541 करोड़ की राशि एक सिंगल क्लिक के माध्यम से महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई।

पिछले माह रक्षाबंधन के शगुन की राशि की थी शामिल:
पिछले महीने रक्षाबंधन का त्यौहार था जिसमें मुख्यमंत्री ने 250 रुपए अतिरिक्त महिलाओं के खाते में भेजे थे ।यह राशि 27 में किस्त के रूप में 1500 रुपए प्रति महिलाओं के खाते में भेजे गए थे । इस बार महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ही आए हैं। यह लाडली बहन योजना की 28वीं किस्त दी गई है।

गैस रिफिल का पैसा भी हुआ ट्रांसफर:
लाडली बहन योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अलावा 31 लाख से अधिक महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर रिफिलिंग की 48 करोड रुपए भी भेजे गए हैं।

पेंशनधारियों के खाते में भी ट्रांसफर किया पैसा:
लाडली बहन योजना के अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 53.48 लाख लोगों के खाते में 320.89 करोड रुपए ट्रांसफर किए गए हैं । यह राशि बुजुर्गों दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कई तरह की पेंशन योजना के तहत दिए गए हैं।

महिलाओं पर की गई पुष्प वर्षा:
लाडली बहन योजना की 28वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं पर पुष्प वर्षा की । इसके बाद कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन भी किया।

टिप्पणियां (0)