केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पांच दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर विकास परियोजनाओं के कार्यों की करेंगे समीक्षा

khabar pradhan

संवाददाता

15 September 2025

अपडेटेड: 1:22 PM 0thGMT+0530

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पांच दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर विकास परियोजनाओं के कार्यों की करेंगे समीक्षा

15 सितंबर 2025: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पांच दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर हैं… सोमवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली… इस दौरान जिले के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे… बैठक शुरू होते ही सिंधिया ने नगर निगम सभापति मनोज तोमर को अनुपस्थिति पर फटकार लगाई… उन्होंने पूछा कि कल क्यों नहीं आए थे, जिस पर सभापति ने जवाब दिया कि वे श्राद्ध में शामिल होने गए थे… सिंधिया ने जर्जर सड़कों और निर्माण कार्यों की धीमी गति पर भी नाराज़गी जताई…

ग्वालियर में शहर की हालत काफी खराब है धूल और गुब्बारों से उनकी गाड़ी काफी बुरा हाल हुआ। ग्वालियर पहुंचते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने उन्हें रोक कर सड़कों के बारे में सड़कों की बुरी स्थिति के बारे में बताया वे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंच रहे थे इस दौरान सड़कों की जर्जर हालत और धूल से परेशान भी हुए।
कुछ लोगों ने बताया कि ऐसी ही कोई ही सड़क होगी जिसमें गड्ढे ना हो लोगों में अब आक्रोश नजर आने लगा है।

मुख्यमंत्री के सामने भी आया था मामला:
ग्वालियर की जर्जर सड़कों और अव्यवस्थाओं को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रथम सिंह तोमर भी मुख्यमंत्री के सामने मामला उठा चुके हैं इन अव्यवस्थाओं के कारण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अलग से चर्चा करने की बात कही थी ग्वालियर के प्रभावी मंत्री तुलसी सिलावट ने भी प्रद्युम एन सिंह तोमर की बात का समर्थन भी किया था।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण:
इसके अलावा उन्होंने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया… झांसी मंडल के डीआरएम ने उन्हें प्रगति की जानकारी दी और बताया कि कॉनकोर्स का ढांचा तैयार हो चुका है… निरीक्षण के दौरान फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों की चौड़ाई पर सवाल उठा… ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि संकरी सीढ़ियों से यात्रियों को परेशानी होगी… इस पर सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीढ़ियों की चौड़ाई कम से कम चार फीट होनी चाहिए… उन्होंने कहा कि ग्वालियर के विकास में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी…

टिप्पणियां (0)