मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी में किया 234 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

khabar pradhan

संवाददाता

19 September 2025

अपडेटेड: 12:41 PM 0thGMT+0530

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी में किया 234 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

19 सितंबर 2025: संदीपनी विद्यालय, सिंचाई सुविधाओं का विकास, मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति और स्वदेशी को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 18 सितंबर को कटनी जिले में विकास कार्यों हेतु 234 करोड रुपए की सौगात दी।
सबसे पहले उन्होंने बडवारा में संदीपनी विद्यालय का लोकार्पण किया और कई सिंचाई सुविधाओं के विकास की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करके उन्होंने धार अंचल में 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर बनेंगे । इसी कड़ी में उन्होंने कटनी को 234 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात है । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर तक देश भर में सेवा पखवाड़ा चल रहा है।

संदीपनी विद्यालय का लोकार्पण:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटनी में दो संदीप ने विद्यालयों का लोकार्पण किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि संदीपनी विद्यालय में सभी सुविधाएं दी जाएगी। यह विद्यालय दिल्ली मुंबई जैसे शहरों की स्कूल की तरह बनकर तैयार होंगें। इसमें सभी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऑनलाइन खरीदारी की करी मनाही:

उन्होंने कहा कि लोग आजकल ऑनलाइन खरीदारी बहुत करते हैं। किंतु हमें ऑनलाइन के चक्कर में नहीं पड़ना है । छोटे दुकानदार और व्यापारियों को भी प्रोत्साहन देना चाहिए । जिससे हमारा भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके। हमें स्वदेशी को बढ़ावा देना है। जिससे देश का पैसा देश में रहे। त्योहारों का समय है नवरात्रि ,दशहरा ,दीपावली की खरीदारी छोटे दुकानदारों से करें। ऑनलाइन के चक्कर में ना पड़ें। स्वदेशी को अपनायें ।

भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाना है । उन्होंने बताया कि लाडली बहनों को दीपावली के बाद हर महीने ₹1500 की राशि दी जाएगी । और धीरे-धीरे यह राशि 3000 तक किया जाएगा। सरकारी स्कूल में टाॅप करने वाले बच्चों को स्कूटी और बोर्ड परीक्षा में 75% अंक लाने पर सरकार अपनी तरफ से लैपटॉप दे रही है।


उद्योगों को बढ़ावा दे रही है सरकार:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की सरकार छोटे उद्योगों को हर तरह का बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं पिछले दिनों कटनी जिले में 56 हजार करोड़ का निवेश आया है। यहां व्यापार व्यवसाय की संभावना अधिक है।
यहां कोयला ,लाइम स्टोन के भंडार हैं।
इसके अलावा उन्होंने कटनी जिले में सिंचाई सुविधाओं के विकास जलाशय की मरम्मत हेतु कई घोषणा की। उन्होंने बताया कटनी में कोयला, लाइमस्टोन, क्रिटिकल मिनरल्स के भंडार हैं ।अब सोना भी मिलने लगा है । पन्ना में हीरा तो पहले ही मिल रहा था ।राज्य सरकार ने पीपीपी मॉडल पर प्रदेश में चार मेडिकल कॉलेज की घोषणा की है। जिसमें से एक मेडिकल कॉलेज कटनी में बनेगा। और जल्दी इस मेडिकल कॉलेज की सौगात कटनी जिले को मिलने वाली है।

टिप्पणियां (0)