मण्णपुरम बैंक में बड़ा फर्जीवाडा़: गिरवी रखा सोना गायब, मिले नकली जेवरात
संवाददाता
26 September 2025
अपडेटेड: 12:23 PM 0thGMT+0530
26 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में बड़ा गोल्ड घोटाला सामने आया है।
इसमें ग्राहकों के लोन का सोना गिरवी रखा हुआ था ।वह लाकर के सेफ से गायब मिला। लॉकर में 26 पैकेट में 4 किलो 380 ग्राम सोने के पैकेट रखे हुए थे।
उसकी जगह पर 4 किलो 380 ग्राम आर्टिफिशियल सोने के नकली जेवर मिले।
इस सोने की कीमत 4.5 करोड़ बताई जा रही है।
सोने के गायब होने से हड़कंप मच गया।
क्योंकि जब कोई व्यक्ति गोल्ड लोन लेने के लिए आता है तो उसको सुनार द्वारा जेवर की गुणवत्ता तय की जाती है और उसी के आधार पर ब्याज में रकम दी जाती है । सोने को पॉलिथीन में पैक करके सील लगाई जाती है। जिसे मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर मिलकर लॉकर में रखते हैं। और एक-एक चाबी दोनों के पास होती है।
खुलासा कैसे हुआ:
बैंक के एक ग्राहक रामवीर करण ने पत्नी के जेवर गिरवी रखे थे । जब वे जेवर लेने बैंक पहुंचे तब उन्हें पता चला।
इसके बाद कंपनी ने 8 लॉकर की जांच की, तो 26 पैकेट नकली सोने के पाए गए । कंपनी के एरिया मैनेजर दिव्य रंजन मोहंती और विजिलेंस अधिकारी पहुंचे और प्रबंधन को रिपोर्ट भी दी। एएसपी जयराज कुबेर ने बताया अभी जांच चल रही है।
फर्जीवाडें में कौन-कौन है शामिल:
पुलिस के अनुसार सेफ की दो चाबियां होती हैं । एक ब्रांच मैनेजर और दूसरी सहायक मैनेजर के पास होती है। ब्रांच मैनेजर चंद्रभान और दूसरी सहायक मैनेजर विकास शर्मा के पास चाबी मौजूद थी। दोनों की जानकारी के बिना सेफ को खोला नहीं जा सकता था ।
जिस किसी भी ग्राहक का सोना रखा हुआ है । वह सभी घबराए हुए हैं और लोगों में आक्रोश है कि हमारा सोना बदल दिया गया है।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि ग्राहक से सोना लेकर ब्रांच में पदस्थ श्रुति गुप्ता रोहित गुप्ता और राम नरेश इसे रखते और निकालते हैं किंतु पूछताछ में यह लोग सोना बदलने की बात से इनकार कर रहे हैं।
आशंका जताई जा रही हैं कि सोना रखना और निकालने के दौरान कोई खेल किया गया है।
पुलिस के अनुसार कंपनी के अधिकारियों ने शिकायती आवेदन दिया है और अभी जांच जारी है।