मंदसौर और राजगढ़ में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्रियाँ पकड़ी गईं: अवैध काला कारोबार पर कार्रवाई

khabar pradhan

संवाददाता

9 February 2026

अपडेटेड: 6:18 PM 0thGMT+0530

मंदसौर और राजगढ़ में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्रियाँ पकड़ी गईं: अवैध काला कारोबार पर कार्रवाई

अवैध MD ड्रग्स का काला कारोबार: मध्य-प्रदेश में अवैध एमडी ड्रग्स (MD drugs) तैयार करने और उसके कारोबार से जुड़ी कई फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने मंदसौर जिले के गरोठ में गांधी सागर बाँध के बैकवाटर एरिया से एमडी ड्रग्स की एक बड़ी फैक्ट्री पकड़ी। वहाँ से लगभग 12.50 किलो क्रूड एमडी, केमिक्ल और मशीनें जब्त की गईं, जिनकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह फैक्ट्री दीपक लोहार के नाम से चल रही थी। पुलिस ने दीपक लोहार को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई माचलपुर पुलिस ने शनिवार रात में की है। इसमें दावा किया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी पांच ड्रम में केमिकल भरकर फेक गए इनमें सफेद क्रिस्टल नुमा केमिकल पाउडर मिला।
इससे पहले मंदसौर जिले में भी ऐसी ही फैक्ट्री पकड़ी गई थी।
इकलेरा क्षेत्र में भी राजस्थान पुलिस ने काले कारोबार का भंडाफोड़ किया था।
इसी कार्रवाई में राजगढ़ जिले में पिछले चार दिनों में दूसरी फैक्ट्री पकड़ी गई। पुलिस ने वहाँ से करीब 266.9 किलो एमडी ड्रग्स बनाने वाला केमिकल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है।

पुलिस के अनुसार यह संगठन नेटवर्क के रूप में फैला हुआ था और ड्रग्स के अवैध कारोबार से मोटा मुनाफ़ा कमा रहा था। इस मामले में आठ से अधिक थानों की पुलिस बल शामिल रही और जांच लगातार जारी है।
गोघटपुर के मुख्य आरोपी रघुनंदन पाटीदार को मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस तलाश रही है। रघुनंदन से जुड़े कई लोगों से माचलपुर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। बीते 6 माह में फोन पर हुई बात, खातों में लेनदेन के आधार पर सुराग जुटाए जा रहे हैं।

रेलवे माल गोदाम लक्ष्मी बाई नगर क्षेत्र में गाड़ी की सफाई करने वाले युवक को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी चिंटू उर्फ़ चिंटीं ,जो भागीरथपुरा का निवासी है। उसके पास से 102.76 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई है। क्राइम ब्रांच के डीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार चेकिंग के दौरान आरोपी खड़ी माल गाड़ियों के बीच से आता दिखा ,जो पुलिस को देखकर भागने लगा था। उसने पैसों के लिए नशे की तस्करी करने की जानकारी दी । उस पर पहले से ही आठ अपराध दर्ज है।

टिप्पणियां (0)