MP Police भर्ती 2025: 500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी!

khabar pradhan

संवाददाता

20 September 2025

अपडेटेड: 2:29 PM 0thGMT+0530

MP Police भर्ती 2025: 500 पदों पर नोटिफिकेशन जारी!

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय गृह विभाग के अंतर्गत कुछ मुख्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए 8 साल के बाद भर्ती आई है। यह पद हैं–
1..सूबेदार (अनुसचिवीय )
2..शीघ्र लेखक स्टेनोग्राफर
3.. सहायक उप निरीक्षक

अनुसचिवीय के पदों पर 2025 की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ।

इसके आवेदन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। यह परीक्षा 10 सितंबर से शुरू होगी और इसके लिए कुल 500 पद पर विज्ञापन दिए गए हैं। इन पदों के लिए 8 साल बाद भर्ती आई है।
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर में दक्षता जरूरी होगी और इसका प्रमाण पत्र सीपीसीटी जरूरी होगा ।
इस चयन प्रक्रिया के लिए दो चरणों में परीक्षा होगी ।क्षपहले चरण की परीक्षा 100 अंकों की होगी। यह परीक्षा ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। जिसमें सामान्य ज्ञान, भौतिक क्षमता, गणित, विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे ।

दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन और प्रायोगिक परीक्षा जिसमें (टंकण आशुलिपि )ली जाएगी।वहीं दूसरी बार शीघ्र लेखक /स्टेनोग्राफर पद के लिए पहली परीक्षा और शॉर्टहैंड टाइपिंग प्रायोगिक परीक्षा के अंकों को मिलाकर अंतिम सूची तैयार की जाएगी । दोनों परीक्षा के लिए 100-100 अंक की परीक्षा होगी।

टिप्पणियां (0)