MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 आईएएस अफसरों को दी गई नई जिम्मेदारी, आईए जानें

khabar pradhan

संवाददाता

16 September 2025

अपडेटेड: 11:43 AM 0thGMT+0530

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 आईएएस अफसरों को दी गई नई जिम्मेदारी, आईए जानें

16 सितंबर 2025: 18 आईएएस अफसरों को दी गई नई जिम्मेदारी, आईए जानें किसे मिली- कौन सी नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में सोमवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ… सरकार ने एक साथ 20 आईएएस अफसरों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपीं… वंदना वैद्य को इंदौर वित्त निगम की प्रबंध संचालक बनाया गया है, वहीं विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग के सचिव बने हैं… गजेन्द्र सिंह नागेश नरसिंहपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे… गुरू प्रसाद को उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है… दिव्यांक सिंह भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास के अपर आयुक्त बनाए गए… इसके अलावा दलीप कुमार देवास नगर पालिका निगम के आयुक्त और तपस्या परिहार कटनी नगर पालिका निगम की आयुक्त बनीं… शिशिर गेमावत और नेहा जैन को क्रमशः भोपाल और इंदौर में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं… ये फेरबदल प्रशासनिक कामकाज को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है…

18 आईएएस के तबादले-

तबादले की पूरी सूची जिसमें नाम सहित वर्तमान और नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है।
नाम — वर्तमान — नई पदस्थापना
1..विशेष गढ़‌पाले –प्रतीक्षारत— सचिव ऊर्जाविभाग

2..वंदना वैद्य संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास–एमडी मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर

3..गजेन्द्र सिंह नागेश–सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली–सीईओ जिला पंचायत नरसिंहपुर

4..गुरु प्रसाद–एमडी स्वान व संचालक SCSIRTभोपाल–उपसचिव मुख्य सचिव कार्यालय

5..दिव्यांक सिंह–सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर–अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल

6..तपस्या परिहार–सीईओ जिला पंचायत छतरपुर–आयुक्त नगर पालिका निगम कटनी

7..शिशिर गेमावत–सीईओ जिला पंचायत कटनी –अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल

8..नेहा जैन–सीईओ जिला पंचायत सीहोर–उपसंचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर

9..श्रेयांस कूमट–सीईओ जिला पंचायत मंडला– उज्जैन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी

10..तन्मय वशिष्ठ वर्मा–सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर– अपर आयुक्त भोपाल नगर निगम

11..दलीप कुमार–सीईओ जिला पंचायत नरसिंहपुर –नगर निगम आयुक्त देवास

12..पावर नवजीवन विजय सीईओ जिला पंचायत सिवनी— अपर कलेक्टर इंदौर

13..अनिल कुमार राठौर –सीईओ जिला पंचायत डिंडोरी–कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम जबलपुर

14..अंशुमान राज –सीईओ जिला पंचायत सीधी –एमडी स्वान SCSIRT, भोपाल

    15..अर्थ जैन–एसडीएम जोबट अलीराजपुर–सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर

    16..अरविंद कुमार शाह–एसडीएम शेड्यूल शहडोल–अपर आयुक्त नगर निगम जबलपुर

    17..टी. प्रतीक राव–एसडीएम इटारसी नर्मदा पुरम–अपर आयुक्त नगर निगम ग्वालियर

    18..अनिशा श्रीवास्तव–एसडीएम पिपरिया नर्मदा पुरम–कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर

    टिप्पणियां (0)