भोपाल का लव जिहाद और ड्रग्स सप्लाई का अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन आया सामने

khabar pradhan

संवाददाता

6 August 2025

अपडेटेड: 9:43 AM 0thGMT+0530

6 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद के साथ-साथ ड्रग्स की सप्लाई करने का अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन सामने आया है। एमडी ड्रग्स के तस्करी के मामले में गिरफ्तार यासीन मछली से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं । इस मामले में दिल्ली से एक नाइजीरिया के ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
इस नाइजीरियाई युवक का नाम ओबिन्ना है। इसे क्राइम ब्रांच नहीं गिरफ्तार किया है।
इस नाइजीरियाई युवक से पूछताछ के दौरान पुलिस ने भोपाल में रह रही एक थाईलैंड की महिला को भी गिरफ्तार किया है । वह भी इस ड्रग की सप्लाई में शामिल थी । ड्रग्स के अलावा यह गैंग लोगों को अन्य तरीकों से फंसाने का भी काम करते थे। यह महिला भोपाल में एक स्पा सेंटर में काम कर रही थी। उसका नाम मून मुनाई है।
करीब डेढ़ साल पहले यासीन की मुलाकात इस महिला से हुई थी यासीन के साथी सैफुद्दीन की मुलाकात नाइजीरियाई युवक से हुई थी । यासीन की कई महिला मित्र थी जो थाईलैंड की महिला के संपर्क में रहती थी।
थाईलैंड की यह महिला इस रैकेट में अहम भूमिका भी निभा रही थी।
थाईलैंड की यह महिला यासीन के संपर्क मे भी थी । और भोपाल के समरधा स्थित शीतल धाम कॉलोनी में रह रही थी । पुलिस ने इस महिला के पास से लैपटॉप और मोबाइल के साथ-साथ 2.95 ग्राम एचडी ड्रग्स बरामद की है।

नाइजीरियाई युवक टेलीग्राम के जरिए संपर्क में:
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली के गिरफ्तार करने के बाद उसके मोबाइल और सोशल मीडिया की गहन जांच की गई । जिससे दिल्ली में रह रहे नाइजीरियाई युवक से संपर्क का पता चला। इसके बाद दिल्ली एक टीम भेज कर इस युवक को गिरफ्तार किया गया। यह भारत में कई वर्षों से रह रहा था। उसका वीजा भी समाप्त हो चुका था। उसके खिलाफ दिल्ली में कई मामले भी दर्ज हैं। उसके पास भारत का मोबाइल नंबर भी है। यह युवक व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए यासीन के संपर्क में रहता था और ड्रग्स की सप्लाई करता था।

थाईलैंड की युवती:

यासीन मछली की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले इस थाईलैंड की महिला से हुई थी।
यह महिला 41 वर्षीय एक स्पा सेंटर में काम करती थी और ड्रग्स सप्लाई के अलावा लोगों को फंसाने का भी काम करती थी।
इस महिला के फोन से भोपाल के कई लोगों के नंबर मिले हैं । पुलिस इन नंबरों की जांच कर रही है। इस फोन में कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं । वीडियो में दिखने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। यह थाईलैंड की थी भोपाल के पब में ,मॉल में आती जाती रहती थी । यह सोशल मीडिया और एप्स के जरिए ड्रग्स की डीलिंग का काम करती थी। यासीन अहमद के सीधे संपर्क में थी और विदेशी नेटवर्क के लिए बिचौलिया का काम करती थी।

पैसे के लेनदेन में महत्वपूर्ण भूमिका:
जांच में पता चला है कि यह केवल ड्रग्स सप्लाई का हीं काम नहीं करती थी बल्कि नए लोगों को भी नेटवर्क में जोड़ने का काम करती थी ।‌इसके पास से कई पासपोर्ट ,मोबाइल, लैपटॉप और अलग-अलग नाम के आधार कार्ड मिले हैं। यह महिला मुनमुनाई के खिलाफ 2023 में धोखाधड़ी और विदेशी एक्ट के तहत थाना गांधीनगर में FIR भी दर्ज की गई थी। वह 2023 में राजा एयरपोर्ट से हैदराबाद जा रही थी तब उससे आईडी कार्ड मांगा गया तो उसने आधार कार्ड दिखाया था ।थाईलैंड की युवती के पास आधार कार्ड होने पर उसकी अलग से तलाशी ली गई। तब उसके पास तीन अलग-अलग नाम के आधार कार्ड मिले।

एक अन्य मामला भी:
2018 में चुना भट्टी की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था तब उसका पासपोर्ट पुलिस ने जप्त किया था।

जांच में पता चला है कि इसके फोन से कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबर भी मिले हैं । इस रैकेट के तार नाइजीरिया थाईलैंड के अलावा अन्य देशों से भी जुड़े हुए हो सकते हैं पुलिस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और इंटरपोल की मदद से भी अन्य जानकारियां ले सकती है।

टिप्पणियां (0)