गौशाला में 1600 गायों का किया गया भंडारा: श्राद्ध पक्ष के अवसर पर विशेष गो भंडारा

khabar pradhan

संवाददाता

15 September 2025

अपडेटेड: 1:42 PM 0thGMT+0530

गौशाला में 1600 गायों का किया गया भंडारा: श्राद्ध पक्ष के अवसर पर विशेष गो भंडारा

15 सितंबर 2025: पितृ पक्ष का पखवाड़ा चल रहा है। इस श्राद्ध पक्ष पर गौ सेवा का विशेष महत्व होता है। श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त श्राद्ध करना, तर्पण करने के साथ गायों को भी भोजन खिलाने की परंपरा है।
इसी इसी भावना के साथ रविवार को राजधानी के भोपाल के पास हलाली डैम में स्थित बृजमोहन रामकली को संरक्षण केंद्र में गायों के लिए भंडारों का आयोजन किया गया । इस मौके पर गायों की पूजा अर्चना की गई । और गायों को खीर पूरी गुड का विशेष भोग लगाया गया।

1600 गायों का कियाभंडारा:
इस रामकली गो संरक्षण केंद्र में श्राद्ध पक्ष के अवसर पर विशेष गायों का भंडारा आयोजित किया गया। इस भंडारे में गौशाला में रह रही करीब 1600 वृद्ध, अपाहिज और अन्य कई गायों को खीर पुरी और गुड़ का भोग लगाया गया।

केंद्र अध्यक्ष प्रहलाद मंगल ने और सचिव प्रमोद नेमा ने बताया कि भंडारे के लिए दो क्विंटल आटे से पूड़ियां बनाई गई । डेढ़ क्विंटल गुड़, 25 किलो दूध और 10 किलो चावल से खीर तैयार की गई । यह प्रसाद विशेष रूप से गायों के लिए ही बनाया गया। यह भंडारा न केवल हमारी धार्मिक परंपरा को जीवित रखता है ,बल्कि गौ सेवा की भावना को भी समाज में मजबूती प्रदान करता है । इस अवसर पर शिवालय में अभिषेक ,पूजन और सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंत में गौशाला में कार्यरत सभी गोपालो और सभी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद भी वितरण किया गया। इन श्रद्धालुओं में विशेष रूप से मधुसूदन अत्रे, विवेक सक्सेना, कमलेश मोटवानी ,गोविंद बंसल, निहाल साहू और प्रेम नारायण प्रेमी शामिल थे।

टिप्पणियां (0)