MP के रतलाम में हुआ दर्दनाक हादसा, डेढ़ साल के मासूम पर नाबालिग लड़के ने चढ़ाई कार, हुई मौत
संवाददाता
6 August 2025
अपडेटेड: 12:11 PM 0thGMT+0530
6 अगस्त 2025: एक नाबालिग लड़के ने दादी के सामने पोते पर चढ़ाई कार
मध्य प्रदेश के रतलाम से एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
रतलाम शहर की थाना औद्योगिक क्षेत्र में अलकापुरी इलाके में घर के बाहर एक बच्चा खेल रहा था ।तभी एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़का कार से बच्चे को रौंद कर फरार हो जाता है। घटना के समय बच्चे की दादी भी वहां मौजूद थी । बच्चे के ऊपर कार चढ़ने पर दादी ने काफी शोर किया चिल्लाई भी और कार को रोकने की कोशिश की। किंतु किर सवार नाबालिग लड़का बच्चे को रौंद कर मौके से फरार हो गया।
घायल बच्चे को परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया । मृतक बच्चे का नाम ऋषिक तिवारी है और पिता सचिन तिवारी।
कार चला रहे लड़के की उम्र 16 वर्ष है और 12वीं का छात्र है। यह लड़का उसी कालोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है । इसके पिता गांव से बेटे से मिलने कार से आए थे। तभी उसने किर चलाने की बात की और यह हादसा हो गया।
रतलाम के डीएसपी अजय सारविन ने नाबालिग चालक और उसके पिता सुरेंद्र प्रताप राठौर पर केस दर्ज कर लिया है।