मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ड्राइवर और रक्षक के पदों पर भर्ती: जानिए कब तक लिए जाएंगे आवेदन
संवाददाता
9 February 2026
अपडेटेड: 7:20 PM 0thGMT+0530
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ड्राइवर और रक्षक के पदों पर भर्ती: 13 फरवरी तक लिए जाएंगे आवेदन…..
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में रिक्त पदों की पूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें विशेष शाखा ( सुरक्षा )मध्य प्रदेश ने विशेष सशस्त्र बल सहित संबंधित इकाइयों को पत्र जारी कर योग्य कर्मचारियों के नामांकन मांगे गए हैं।
यह नामांकन तय समय सीमा में भेजने के निर्देश जारी किए गएहैं।
नामांकन भरने की अंतिम तिथि है 13 फरवरी।
उम्मीदवार इकाई प्रमुख की अनुमति के बिना सीधे विशेष शाखा को आवेदन नहीं कर सकेंगे ।
भारती के पूर्व निर्धारित चयन प्रक्रिया एवं मानदंडों के अनुसार की जाएगी।
पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री सुरक्षा में रिक्त पदों के अनुसार–
1.. प्रधान आरक्षक ट्रेड -1
2..आरक्षक ट्रेड -2और
3.. आरक्षक चालक ट्रेड -9
इन पदों की पूर्ति डीजीपी के 14 अक्टूबर 2019 के आदेश के तहत तय प्रक्रिया से किए जाएंगे।
आरक्षक चालक के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष और डीएसएम कोर्स अनिवार्य है।
चयन में वाहन चालक परीक्षा के 50 अंक और साक्षात्कार के 50 अंक होंगे।
प्रधान आरक्षक और आरक्षक पदों पर चयन साक्षात्कार से होगा। आवेदन के साथ 2020 से 2024 तक की 5 वर्ष की आकर ग्रेडिंग अनिवार्य रखी गई है।