3 किलोमीटर साइकिल चलाकर सतना के कलेक्टर पहुंचे दफ्तर: अनोखी पहल- साइकिल डे

khabar pradhan

संवाददाता

5 August 2025

अपडेटेड: 12:55 PM 0thGMT+0530

5 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के सतना जिले में आज एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। सतना के कलेक्टर समेत कई अधिकारी एक अनोखी पहल करते हुए देखे गए ।
हर रोज सरकारी गाड़ी से आने वाले कलेक्टर साइकिल चलाकर कई अधिकारी समेत अपने ऑफिस पहुंचे।
काम करने वाले सभी लोग हैरान रह गए।
कमिश्नर बीएस जामोद ने अपील की सतना जिले में हर मंगलवार को साइकिल डे के रूप में मनाया जाएगा।
इस अनोखी पहल को पूरा करने के लिए ,इस अभियान में एसडीएम राहुल सलाडियां और तहसीलदार रघुराज नगर सौरभ मिश्रा भी शामिल में हुए।
कलेक्टर ने अपने बंगले से ढाई किलोमीटर की यह दूरी 23 मिनट में पूरी की और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील कि हर मंगलवार को अपनी इच्छा से साइकिल डे पर साइकिल का उपयोग करें।

गाड़ियों से निकलने वाला धुआं और स्वास्थ्य:
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ईंधन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकेंगे। इससे कर्मचारियों को स्वास्थ्य लाभ तो मिलेगा ही साथ ही पेट्रोल डीजल के वाहनों के उपयोग में कमी आएगी। आर्थिक बचत के साथ-साथ गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण भी घटेगा ।पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। और स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

साइकिल चलाना एक अच्छा व्यायाम:

उन्होंने बताया कि साइकिल चलाना एक बेहतरीन व्यायाम भी है । इसे स्वास्थ्य और फिटनेस के हिसाब से बेहतरीन है ।पर्यावरण के साथ-साथ हम अपने स्वास्थ्य को भी अच्छा रख सकते हैं । साइकिल चलाने से शरीर तंदुरुस्त रहता है और मानसिक रूप से भी शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है ।

महिला कर्मचारी को सलाह:
उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है महिला कर्मचारी की स्कूटी या सार्वजनिक परिवहन से आ सकती हैं।
महिला अधिकारी और कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में पूल गाड़ी की व्यवस्था की सलाह दी गई है । इसमें दो या तीन अधिकारी एक ही गाड़ी का उपयोग करके आ सकते हैं।
उन्होंने बताया यह एक संस्था के प्रति न केवल दायित्व है बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी है।

टिप्पणियां (0)