मध्य प्रदेश के सिंगरौली में धर्मांतरण का पर्दाफाश: पैसों का लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन
संवाददाता
10 September 2025
अपडेटेड: 1:20 PM 0thGMT+0530
10 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
क्या है मामला:
जानकारी के अनुसार उड़ीसा से कुछ लोग आए हुए थे । जो गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।
यहां 50 लोगों को पैसों का लालच देकर और हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा था और धर्मांतरण कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 50 लोगों को मुक्त भी कराया है। आरोप है कि गरीब लोगों को हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था,आपत्तिजनक बातें बताई जा रही थी और धर्म परिवर्तन के लिए उन्हें उकसाया जा रहा था।
जान से मारने की धमकी दी जा रही थी:
पुलिस ने एक बंद कमरे से 25 लोगों को पकड़ा है । जिसमें 15 पुरुष 7 महिलाएं तीन बच्चे शामिल थे। इसके अलावा कुछ धर्म ग्रंथ बाइबिल और कुछ आपत्तिजनक सामग्री पुलिस को मिली है।
जान से मारने की धमकी दी जा रही थी:
नवानगर थाना के प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि प्रताप सिंह वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काकर ईसाई धर्म अपनाने की बात की जा रही है। इसके अलावा कुछ पैसे भी बांटे जा रहे हैं ।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
पुराने भी हैं कुछ ऐसे मामले:
यह कोई नया मामला नहीं है। धर्मांतरण का खेल पुराना है। सिंगरौली पुलिस के अनुसार धर्मांतरण की कई साजिशों का पर्दाफाश भी हो चुका है। इस धर्म सभाओं के जरिए गरीब और भोले भाले लोगों को निशाना बनाया जाता है ।और धीरे-धीरे उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है ।पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।