मध्य प्रदेश में हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 24 IAS बदले गए, 10 कलेक्टरों को हटाया गया

khabar pradhan

संवाददाता

1 October 2025

अपडेटेड: 1:21 PM 0stGMT+0530

मध्य प्रदेश में हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 24 IAS बदले गए, 10 कलेक्टरों को हटाया गया

1 अक्टूबर 2025: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कल मंगलवार महा अष्टमी के दिन 24 आईएएस अफसर के तबादले कर दिए।
जिनमें से 8 IAS को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है। जबकि 6 महिला आईएएस को भी जिलों की कमान दी गई है।

जिन कलेक्टरों को हटाया गया उनके नाम है:
1..सुरेश कुमार रावत (पन्ना कलेक्टर)उन्हें सह आयुक्त चंबल संभाग मुरैना का दिया गया है।

2..शैलेंद्र सिंह (कलेक्टर छिंदवाड़ा )उन्हें अपर सचिव नगरीय विकास का प्रभार दिया गया है।

3..नेहा मारव्या सिंह कलेक्टर डिंडोरी उन्हें संचालक विमुक्त अर्ध घुमंतु जनजाति दिया गया है।

4..संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड उन्हें अपर सचिव लोक निर्माण विभाग दिया गया है।

5..राजेश बाथम कलेक्टर रतलाम उन्हें अपर सचिव वन विभाग दिया गया है

  1. अंकित अस्थान कलेक्टर मुरैना उन्हें उप सचिव एमएसएमई दिया गयाहै।

7..चंद्रशेखर शुक्ला कलेक्टर सिंगरौली उप सचिव राजस्व विभाग दिया गया है।

8…डॉ अभय बेडेकर कलेक्टर अलीराजपुर उन्हें अपार प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड दिया गया है।
9..अजय देव शर्मा कलेक्टर पांढुरना उपसचिव राजस्व विभाग अति आयुक्त भू संसाधन प्रबंधन दिया गया है

10..संस्कृति जैन कलेक्टर सिवनी आयुक्त नगर निगम भोपाल

जिनका किया गया तबादला उनके नाम है:
1..शिवराज सिंह वर्मा अपर सचिव नगरीय विकास से उन्हें अपार आयुक्त राजस्व भोपाल दिया गया है।

2… विदिशा मुखर्जी अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास बोर्ड से उन्हें उप सचिव PHE दिया गया है।

जिन्हें बनाया गया कलेक्टर: वे 10 अफसर हैं!

1..उषा परमार –अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग से कलेक्टर पन्ना

2..रजनी सिंह —सह श्रम आयुक्त इंदौर से कलेक्टर नरसिंहपुर

3..नीरज वशिष्ठ —संचालक विमुक्त अर्ध घुमंतु जन से कलेक्टर पाढुंणा

4..किरोड़ी लाल मीणा —अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन से कलेक्टर भिंड

5..नीतू माथुर— अपर आयुक्त राजस्व रीवा संभाग से कलेक्टर अलीराजपुर

6.. अंजू पवन भदोरिया— जिपं सीईओ रायसेन से कलेक्टर डिंडौरी

7..जमुना भिडे—सचिन जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन से कलेक्टर निवाड़ी

8….गौरव बैनल— अपर कलेक्टर इंदौर से कलेक्टर सिंगरौली

9..हरेंद्र नारायण सिंह —आयुक्त भोपाल नगर निगम से कलेक्टर छिंदवाड़ा

10…मिशा सिंह— अपर कलेक्टर जबलपुर से कलेक्टर रतलाम

नरसिंहपुर कलेक्टर शीतल पटले को निवाड़ी कलेक्टर, लोकेश जागीर को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही 2016 के अन्य बैच के 10 IAS को पहली बार कलेक्टर बनाकर जिले की कमान दी गई है। पांढुर्णा कलेक्टर बनाए गए नीरज वशिष्ठ को मोहन सरकार ने पहली बार यह पद दिया है।

जिन्हें पहली बार कलेक्टर का पद दिया गया:
IAS उषा परमार, रजनी सिंह, अंजू भवन भदोरिया,नीतू माथुर, किरोड़ी लाल मीणा ,गौरव बैनल, हरेंद्र नारायण सिंह ,निशा सिंह को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है।

7 और 8 अक्टूबर को मोहन सरकार की भोपाल में पहले कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस होना है।और इसके ठीक पहले मोहन सरकार का 24 आईएएस अफसर का बदल दिया जाना बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रही है।

टिप्पणियां (0)