मासूम बच्चे की हत्या कर खुद चढ़ा फांसी के फंदे

khabar pradhan

संवाददाता

8 April 2025

अपडेटेड: 11:07 AM 0thGMT+0530

मासूम बच्चे की हत्या कर खुद चढ़ा फांसी के फंदे

भयावह घटना से पुरे इलाके में फैली सनसनी

भयावह घटना से पुरे इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपने मासूम बच्चे की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली है । पुलिस के मुताबिक, मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने छह वर्ष के बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है। मामला जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोड़रा गांव का है। यहां रहने वाले डोपेश्वर साहू ने पहले अपने बेटे श्रेयांस की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान से मासूम बच्चे और डोपेश्वर के शव को बरामद किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने खा कि ऐसा लगता है बच्चे की हत्या फावड़ा मारकर की गई है। वह अधिकारियों ने कहा कि बालक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था तथा उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसके शव के करीब एक फावड़ा भी पड़ा हुआ था। वहीं कमरे में डोपेश्वर फांसी पर लटका हुआ था।

अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि घटना के दौरान डोपेश्वर की पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। जब वह घर वापस लौटी तब उसने पति एवं और पुत्र के शव देखे, फिर उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आशंका है कि पारिवारिक विवाद के कारण डोपेश्वर ने अपने पुत्र की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है। साथ ही वहीं, दूसरी तरफ घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार, हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। हालांकि सभी का कहना है कि इस पूरे मामला की वजह पारिवारिक कलह हो सकती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)