मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने वाले नाबालिग को 12वीं की परीक्षा से पहले भेजा जेल
संवाददाता
11 February 2026
अपडेटेड: 6:19 PM 0thGMT+0530
शहडोल जिले के धनपुरी में 8 फरवरी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले काला झंडा दिखाने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है, नाबालिग 12वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस की कार्यवाही से उसका 12वीं कक्षा का पहला पेपर छूट गया। 17 वर्षीय छात्र को 8 फरवरी को पुलिस ने आईपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसे गिरफ्तार करने के बाद बुढार के उप जेल में रखा गया। तीन दिन बाद उसे मंगलवार सुबह 7:00 बजे रिहा किया गया । जिससे वह समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सका।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने की घटना के बाद पुलिस ने 40 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की थी । इनमें से 47 को थाने से जमानत दे दी गई थी जबकि आशु चौधरी, शेख साजिद और एक नाबालिग को जेल भेज दिया गया था।
छात्र के परिजनों का कहना है कि सोमवार को उन्होंने तहसीलदार के सामने कई बार बताया कि मंगलवार को छात्र की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी का पेपर है। किंतु उसे जमानत नहीं दी गई और उसे नहीं छोड़ा गया जिससे उसका पेपर छूट गया।
मंगलवार सुबह बिना परिजनों को सूचना दिए छात्र को जेल से छोड़ दिया गया। छात्र ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे, किसी तरह वह घर से प्रवेश पत्र लेकर करीब 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचा । लेकिन 9:15 बजे गेट बंद हो चुका था । जिससे उसे अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिससे छात्र का अंग्रेजी का पेपर छूट गया।