MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य वन सेवा के 20 अफसर बने IFS, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

khabar pradhan

संवाददाता

3 April 2026

अपडेटेड: 4:53 PM 0rdGMT+0530

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य वन सेवा के 20 अफसर बने IFS, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

3 अप्रैल 2026
भोपाल:
मध्य प्रदेश के वन अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राज्य वन सेवा (SFS) के 20 अधिकारियों को भारतीय वन सेवा (IFS) कैडर में पदोन्नत (Promote) कर दिया है। काफी समय से लंबित इस पदोन्नति की प्रक्रिया पर अब केंद्र सरकार ने अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है।

5 महीने पहले हुई थी विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक
इन पदों के लिए चयन समिति की बैठक 9 अक्टूबर 2025 को हुई थी। इस डीपीसी के करीब पांच महीने बाद अब केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इन अधिकारियों का चयन साल 2023 और 2024 की चयन सूची  के आधार पर किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला IFS कैडर:
सरकार ने साल के आधार पर दो अलग-अलग सूचियाँ जारी की हैं:
1. साल 2023 की लिस्ट में शामिल नाम:
माधव सिंह मोर्या, ज्योति मुदिया, रेशम सिंह, हरीश चंद बघेल, राम किशन सोलंकी, सुंदरदास सोनवानी, योहान कटारा, शीतल प्रसाद शाक्य, भानु प्रकाश बाथम।
2. साल 2024 की सिलेक्शन लिस्ट में शामिल नाम:
विद्या भूषण मिश्रा, राजवेंद्र मिश्रा, अनुभा त्रिवेदी, जया पांडे (त्रिपाठी), मुकेश पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, लाल सुधाकर सिंह, शिको राही (किचौलिया), विजेंद्र खोबरागढ़े और भरत सोलंकी।

कोर्ट के फैसले के अधीन रहेगी नियुक्तियां
अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों और सुप्रीम कोर्ट व अन्य न्यायालयों में लंबित मामलों की वजह से ये नियुक्तियां कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। मध्य प्रदेश सरकार और अन्य पक्षकारों द्वारा दायर याचिकाओं पर अभी विचार चल रहा है।

टिप्पणियां (0)