MP की 40 जिलों में मौसम बदला रहेगा और बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी…
संवाददाता
23 May 2025
अपडेटेड: 8:24 AM 0rdGMT+0530
MP and there will be a possibility of clouds and rain.
फिलहाल अगले चार-पांच दिनों तक वर्षा का दौर जारी रह सकता है।
MP Weather :अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्य प्रदेश में 26 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।आज शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 16 जिलों में आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे अधिक भी हो सकती है।इसके अलावा 8 शहरों में हीटवेव की संभावना जताई गई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24-25 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून की निर्धारित तारीख से पहले ही दस्तक दे सकता है। गुरुवार को शिवपुरी में 41.2 डिग्री, गुना में 41 डिग्री और खजुराहो में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि भोपाल इंदौर जैसे बड़े शहरों में तापमान 35-40 के अंदर रहा।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम:
आजकल में पंजाब और उससे सटे क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर चक्रवात की स्थिति है। इन दोनों चक्रवातों को जोड़ती हुई एक ऐसी रेखा बनी है, जो दक्षिणी हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य प्रदेश तक फैली हुई है।अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र शनिवार तक अधिक दवाब में परिवर्तित होकर उत्तरी दिशा में आगे बढ़ेगा।बंगाल की खाड़ी में 27 मई को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्री मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी और जमकर बारिश होगी।
प्री-मानसून एक्टिविटी:
मौसम विज्ञानीयो का कहना है कि मई के 3 दिन बाद ही लगातार प्री-मानसून एक्टिविटी चल रही है। इसके कारण कभी बादल तो कभी बारिश हो रही है। बारिश नहीं भी हो रही है तो नमी बनी हुई है, इसके कारण तापमान बहुत ज्यादा बढ़ नहीं पा रहे हैं। अभी आगे भी चार पांच दिन इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। फिलहाल लू जैसी स्थिति की उम्मीद कम है।
मध्य प्रदेश मौसम : शुक्रवार को 40 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट, 8 शहरों में हीटवेव, मौसम विभाग की चेतावनी जारी :
मौसमः गर्मी से राहत वाली मई; लगातार बारिश-बौछार, बादल और नमी से मई में औसत से 3 डिग्री कम

दिनभर तेज धूप, शाम चली आंधी और रात में तेज बारिश:
राजधानी में दिन भर धूप और उमस के बाद रात में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रात 9 बजे के बाद शहर में तेज हवा और आंधी चली, साथ ही शहर के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। इस दौरान कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। इस दौरान रात्रि 11:30 बजे तक हवा की अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा के आसपास पहुंच गई थी। तेज हवा और बारिश के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई और तीन घंटे में तापमान 6 डिग्री से अधिक गिर गया। वही रात करीब 8 बजे जहां तापमान 33.2 था जो रात्रि 11:30 बजे 27 डिग्री पर पहुंच गया। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।