MP News: 29 से 31 अगस्त तक खेल महोत्सव: मंत्री सारंग ने मेजर ध्यानचंद की 120 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

khabar pradhan

संवाददाता

29 August 2025

अपडेटेड: 12:56 PM 0thGMT+0530

29 अगस्त 2025: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल और फिटनेस महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल में हॉकी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भी होंगे।
खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग आज सुबह मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे और सभी युवाओं और नागरिकों से फिट इंडिया की शपथ दिलाएंगे।

खेल दिवस के उपलक्ष्य में शासन ने सभी जिलों को यह निर्देश जारी किए हैं कि वह ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करें। मैत्री मैच आयोजित करें और व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर सभी अधिक से अधिक नागरिकों को इसमें जोड़ें।
आज सुबह 7:30 राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120 वीं जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष तीन दिवसीय खेल और फिटनेस महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह आयोजन ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ आयोजित कर के इस जन आंदोलन को एक व्यापक रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


मंत्री विश्वास सारंग ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि:
आज सुबह 7:30 बजे राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इसके बाद ‘एक घंटा खेल के मैदान में ‘इस अभियान के अंतर्गत योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स ,जूडो ,बैडमिंटन ,बॉक्सिंग जैसे खेलों का आयोजन भी किया जाएगा ।आज शाम 4:00 बजे मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी परिसर में मध्य प्रदेश हॉकी टीम के साथ रेलवे टीम के बीच रोमांचक मुकाबले भी होगा । इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर सभी पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा खेल दिवस के उपलक्ष में राजधानी में अलग-अलग गतिविधियां अलग-अलग खेल इन तीन दिनों में आयोजित किए जाएंगे।

टिप्पणियां (0)