MP में कड़ाके की ठंड- पारा पहुंचा दो डिग्री :कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें:

khabar pradhan

संवाददाता

7 January 2026

अपडेटेड: 6:29 PM 0thGMT+0530

MP में कड़ाके की ठंड- पारा पहुंचा दो डिग्री :कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें:

मध्य प्रदेश मौसम का हाल:
सर्द हवाओं ने भोपाल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड: कड़ाके की ठंड और शीत लहर से ठिठुरा मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कोहरे और सर्द हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है । इस समय पूरा प्रदेश भीषण सर्दी की चपेट में है ।शीत लहर और कोल्ड डे जैसी स्थितियां बनी हुई है। कई जिलों में घना कोहरा छाया है और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच चुका है ।।30 से अधिक जिलों का पारा 10 डिग्री से भी नीचे आ गया है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है ,जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है । रेल यातायात भी प्रभावित  है। जनवरी की इस सर्दी ने भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है और कई जगह पर स्कूल को देर से खोलने के निर्देश जारी किए हैं।

भोपाल में तापमान की गिरावट:

ठंड के इस दौर में भोपाल में एक नया रिकॉर्ड बन गया है । एक ही रात में तापमान 5.6 डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया है । जो पिछले 10 वर्षों में सबसे कम तापमान बताया जा रहा है । इससे पहले 2015 में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था । मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान 2 डिग्री राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है।  शहडोल के कल्याणपुर में 2.8 डिग्री, शाजापुर में 3.27 डिग्री, मंदसौर में 3.8 ,सीहोर में 3.9 और रीवा में चार डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही है। मालवा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 5 से 6 घंटे देरी से आ रही है । इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

दिन का तापमान में गिरावट:
जनवरी के माह में सिर्फ रात ही नहीं दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मंगलवार 6 जनवरी को दतिया में दिन का तापमान 16.6 डिग्री रहा जो पूरे मध्य प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया।
इसके अलावा सीहोरपुर में 18.2 नौगांव में 18.5 ग्वालियर में 18 दिसंबर 9 और खजुराहो में 20.4 डिग्री तापमान दिन का दर्ज किया गया भोपाल और दमोह में दिन का तापमान 21.8 डिग्री जबकि रतलाम और गुना में 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।

स्कूलों में बढ़ाई छुट्टियां:
पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की पढ़ने से इंदौर रायसेन ग्वालियर नर्मदा पुरम में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है । वहीं भोपाल ,धार, सीहोर ,अनूपपुर ,बड़वानी ,मुरैना और खरगोन में सुबह 9:00 बजे के बाद स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां और कई जगह स्कूल देर से खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
आने वाले समय में जल्द ही बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं । इस वजह से स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए केवल स्कूलों का समय बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

टिप्पणियां (0)