MPPSC ने स्वास्थ्य-पशुपालन विभाग में 130 पदों पर भर्ती निकाली, 2 अप्रैल से आवेदन

khabar pradhan

संवाददाता

16 March 2026

अपडेटेड: 6:19 PM 0thGMT+0530

MPPSC ने स्वास्थ्य-पशुपालन विभाग में 130 पदों पर भर्ती निकाली, 2 अप्रैल से आवेदन

16 मार्च 2026

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग से जुड़ी दो अलग-अलग भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनानी चिकित्सा अधिकारी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी।

यूनानी चिकित्सा अधिकारी के 30 पदों में 7 सामान्य, 6 अनुसूचित जाति, 9 अनुसूचित जनजाति, 6 अन्य पिछड़ा वर्ग और 2 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के 34 पदों में 11 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जनजाति, 9 ओबीसी और 3 ईडब्ल्यूएस वर्ग के पद शामिल हैं।

इसके अलावा पशुपालन और डेयरी विभाग में भी आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें सहायक संचालक, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ और पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के कुल 80 पदों पर भर्ती की जाएगी, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अप्रैल से शुरू होंगे। इनमें 22 अनारक्षित, 13 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग और 8 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी होने की संभावना है।

टिप्पणियां (0)