MPPSC राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

khabar pradhan

संवाददाता

31 December 2025

अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530

MPPSC राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी


मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानि MPPSC ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है… इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे…नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी… प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होंगे… इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा… अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा… आवेदन करने वाले उम्मीदवार 20 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच अपने आवेदन फॉर्म में सुधार भी कर सकेंगे… वहीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा…

आवश्यक योग्यता :
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है… आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है… आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी… आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी… उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा करना होगा…
…..
आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश से बाहर के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 लगेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी ,ओबीसी ,दिव्यांगजन, EOE वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹250 का शुल्क लगेगा । अंतिम तिथि के बाद आवेदन करने पर उम्मीदवारों को ₹3000 का अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा ।

कैसे करें आवेदन:
1..आवेदन करने के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाएं।
2.. इस भगवान के होम पेज पर स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2025 (state engineering service exam 2025 )से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
3.. इसमें अपना नाम मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें । लाॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी , योग्यता और मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें ।
4..जो फॉर्मेट दिया हो उस साइज में पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर।

  1. इसके अलावा जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें ।
    6..अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें सभी विवरण को दोबारा जांचें और फॉर्म submit करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित किया गया है।

टिप्पणियां (0)